Home rss world hindi पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, भरभराकर गिरने लगीं इमारतें; मच गई...

पनामा में 7.6 तीव्रता का भूकंप, भरभराकर गिरने लगीं इमारतें; मच गई अफरा-तफरी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से निकलकर इधर-उधर भागने लगे। भूकंप के कई वीडियो भी सामने आए हैं जिससे इसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पनामा में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके से राजधानी में इमारतें हिल गईं और लोगों को घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र पनामा के दक्षिणी छोर के पास स्थित पितालोसा अरिबा से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

गिर गईं कई इमारतें

राजधानी पनामा सिटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां इमारतें हिलने लगीं और लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के कारण जान माल की क्षति की सूचना नहीं है। भूकंप के दौरान के कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनको देखकर रूह कांप जाती है। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं ।

भूकंप का असर पनानना की राजधानी पनामा सिटी तक था। लोग भूकंप के बाद अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए और घंटों बाहर ही खड़े रहे। यहां के लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके बहुत तेज थे. इसके बाद से लोग डरे हुए हैं। बहुत सारे लोग घरों में जाने को तैयार नहींहैं। बड़े भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए हैं। इसमें कई बार 5 तीव्रता के भूकंप भी दर्ज किए गए।

पनामा के पड़ोसी देश कोलंबिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल इमारतों का मलबा हटाने का काम शुरूहो गया है। ऐसे में कई लोगों के मारे जाने की खबरें आने की भी आशंका है। फिलहाल पनामा की सरकार की तरफ से कहा गया है कि अब तक किसी की भी मौत की खबर नहीं मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN