Home LIFESTYLE NEWS HINDI पुशअप्स-स्क्वाट्स, डॉक्टर ने बताया 3 एक्सरसाइज करें अवॉएड, 30 के बाद...

पुशअप्स-स्क्वाट्स, डॉक्टर ने बताया 3 एक्सरसाइज करें अवॉएड, 30 के बाद बढ़ेगा चोट का रिस्क

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करते हैं लेकिन काफी सारे लोग फिजिक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कुछ खास तरह की एक्सरसाइज पर ही पूरा फोकस करते हैं जबकि ये इंजरी का रिस्क बढ़ाती हैं, डॉक्टर ने बताया 30 के बाद इन 3 एक्सरसाइज को अवॉएड करें।

कुछ लोग एक्सरसाइज फिट रहने के लिए करते हैं तो वहीं काफी सारे लोग अपनी फिजिक को मेंटेन करते हैं ताकि अट्रैक्टिव दिख सकें। ज्यादातर जवान लड़के जो 30 की उम्र तक के होते हैं वो जिम में जमकर एक्सरसाइज करते हैं और अपने शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राईसेप्स को खास शेप में बनाते हैं। लेकिन अगर उम्र 30 की उम्र हो चुकी है तो इन 3 एक्सरसाइज को करना अवॉएड करें। डॉक्टर मल्हार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि 3 ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने की कोई खास जरूरत नही है। ये एक्सरसाइज ज्यादातर जिम ट्रेनर को पसंद होती है लेकिन इन्हें करने से बस थोड़ी सी बॉडी अट्रैक्टिव दिखती है तो इन एक्सरसाइज को बहुत ज्यादा करने की जरूरत नहीं होती। खासतौर पर अगर आप इसे घर पर करते हैं तो इन 3 एक्सरसाइज को कम से कम करें।

1- बहुत ज्यादा स्क्वाट्स और पुशअप्स

जिम में या घर में अगर आप 50-100 रिपीटिशन करने के बाद और ज्यादा रिपीटिशन में स्क्वाट्स और पुशअप्स करते हैं तो ये आपके ज्वाइंट्स पर असर डालता है। स्क्वाट्स करने से हिप के ज्वाइंट्स और पुशअप्स करने से शोल्डर के ज्वाइंट्स में प्रेशर पड़ता है। लगातार लंबे टाइम तक जब आप इन बॉल और सॉकेट पर वर्टिकली प्रेशर डालते हैं लिगामेंट्स टियर हो जाते हैं या फिर बॉल सॉकेट से खिसक जाती है।

तो क्या करें

डॉक्टर का कहना है कि वार्मअप की तरह पुशअप्स और स्क्वाट्स को करना बेस्ट आइडिया है। आप 15-15 के तीन सेट्स आराम से कर सकते हैं और ये अच्छा वार्म अप है। बहुत ज्यादा इन एक्सरसाइज से ज्वाइंट्स पर प्रेशर डालने की जरूरत नहीं है।

2- वर्टिकल प्रेस

हाथों में वजन उठाकर जब आप शोल्ड से ऊपर वर्टिकल प्रेस एक्सरसाइज करते हैं तो करते वक्त बहुत ज्यादा ऊपर तक हाथों को ले जाने की जरूरत नहीं होती क्योंकि जैसे ही आप वजन को हाथ में लेकर ऊपर की तरफ हाथ को सीधा करते हैं तो कंधे पर वर्टिकल प्रेशर बनता है। और शोल्डर बॉल्स को नुकसान होने का खतरा रहता है। डॉक्टर कहते हैं मात्र थोड़े से कॉस्मेटिक कारण से कि आपका शोल्डर शेप में दिखे इस एक्सरसाइज करते हैं। जिसे करने की कोई खास जरूरत नहीं है, खासतौर पर अगर आप डायबिटिक हैं। सबसे ज्यादा फ्रोजन शोल्डर का रिस्क पुशअप्स की वजह रहता है।

3- डेड लिफ्ट

तीसरी एक्सरसाइज जिसे डॉक्टर करने से मना कर रहे वो है डेड लिफ्ट, जिसे ज्यादातर बैक के सही शेप के लिए किया जाता है। इस एक्सरसाइज को करते वक्त बैक के पोश्चर को मेंटेन करना बहुत कठिन होता है। काफी सारे लोग वार्मअप करते है और डेड लिफ्ट करना अच्छा लगता है लेकिन समय के साथ इसको करने से बैक कमजोर हो जाती हैं और उनका शेप भी बिगड़ता है। जिससे कई सारी परेशानियां घेर लेती है।

तो भविष्य में होने वाली इंजरी और परेशानियों से बचने के लिए जरूरी है कि इन 3 तरह की एक्सरसाइज को अवॉएड करें। क्योंकि फिट रहने और एक्टिव रहने के लिए और भी कई तरह की एक्सरसाइज हैं तो बेहतर होगा कि इन 3 को अवॉएड किया जाए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN