Home LIFESTYLE NEWS HINDI नवरात्रि में बनाएं धनिया पनीर की टेस्टी सब्जी, बिना लहसुन-प्याज के आएगा...

नवरात्रि में बनाएं धनिया पनीर की टेस्टी सब्जी, बिना लहसुन-प्याज के आएगा स्वाद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। पूरे 9 दिन फलाहारी और सात्विक भोजन करना है और टेस्टी खाना बनाना है तो अभी से नोट कर लें टेस्टी, क्रीमी धनिया पनीर की सब्जी।

नवरात्रि के 9 दिनों में शुद्ध सात्विक आहार लिया जाता है। जो लोग पूरे 9 दिनों के लिए व्रत नहीं करते वो भी भी लहसुन-प्याज से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में हर दिन टेस्टी खाना बनाना कई बार चैलेंज बन जाता है। वहीं फलाहारी भोजन के लिए भी समझ नहीं आता कि क्या बनाएं। ऐसे में ये धनिया पनीर की सब्जी बेस्ट ऑप्शन है। जिसे आप ना केवल फलाहार में खा सकते हैं बल्कि घरवालों को बिना व्रत के भी खिला सकते हैं। नोट कर लें टेस्टी धनिया पनीर की सब्जी की रेसिपी।

धनिया-पनीर की सब्जी की सामग्री

200 ग्राम पनीर

एक चम्मच देसी घी

एक तिहाई कप मूंगफली

एक दो हरी मिर्च

एक इंच अदरक का टुकड़ा

चार से पांच काजू

बड़े बंच में फ्रेश धनिया की पत्तियां

पानी आवश्यकतानुसार

एक चम्मच भुना जीरा

सेंधा नमक

करी पत्ता या फ्रेश धनिया की पत्तियां

धनिया पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले पैन में आधा चम्मच देसी घी डालें और उसमे पनीर के एक बड़े टुकड़े को रखकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
  • पनीर के छोटे टुकड़े करने से बचें। छोटे पीस को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंकने पर वो टाइट हो सकते हैं। इसलिए बड़े पीस ही सेंके और उन्हें बाद में छोटे पीस में काट लें। पनीर को सेंकने के बाद पानी में डाल दें।
  • अब उसी पैन में बचा हुआ आधा चम्मच देसी घी डालें और उसमे मूंगफली डालकर भूनें। जैसे ही मूंगफली भुनने लगे साथ में अदरक, हरी मिर्च दो से तीन, काजू और ताजी धनिया को डंठल सहित डाल दें।
  • धीमी फ्लेम पर अच्छी तरह से भून लें। जब सारी चीजें भुन जाएं तो गैस की आंच बंद कर दें।
  • जब ये सारी चीजें ठंडी हो जाएं तो मिक्सर जार में डालकर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट बनाने के लिए थोड़ा सा पानी डाल दें।
  • पैन में तैयार पेस्ट को डालें और अच्छी तरह से भूनें।
  • थोड़ा सा भुनने के बाद इसमे भुना जीरा और सेंधा नमक डाल दें।
  • जब ये पूरी तरह से भुन जाए को ग्रेवी की कंसिस्टेंसी बनाकर रखने के लिए पानी डालें और उबाल लाएं।
  • पनीर के छोटे टुकड़े चौकोर या डायमंड शेप में काटें और उसे डाल दें।
  • अच्छी तरह से उबालकर गैस बंद करें और ऊपर से फ्रेश हरी धनिया बारीक काट कर डाल दें।
  • बस तैयार है टेस्टी, क्रीमी टेस्ट वाली धनिया पनीर की सब्जी।
  • इसे फलाहार में कुट्टू की पूड़ी या सामक के चावल के साथ खाएं।
  • वहीं बिना फलाहार के ये सब्जी लच्छा पराठा के साथ टेस्टी लगेगी। तो इस बार सात्विक और फलाहारी सब्जी में इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
  • कम मेहनत में फटाफट बनकर तैयार हो जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN