Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/dilip_kumar_nana_patekar_1791635471319_PrZM_1791635480436_7k5v_a6b16824-2eb9-4670-98d7-ed63bc22a03e_5m93.jpgदिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने नाना को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सायरा बानो ने नाना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दिलीप कुमार संग अपने एक खास पल के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुवार, 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का निधन गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। एक्टर के निधन से उनके फैंस बुरी तरह सदमे में हैं। निधन के बाद हर कोई नाना को श्रद्धांजलि दे रहा है। यही नहीं स्टार्स एक्टर से जुड़े कई किस्से कर रहे हैं। ऐसे में अब दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने नाना को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सायरा बानो ने नाना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दिलीप कुमार संग अपने एक खास पल के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो के साथ सायरा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है।
दिलीप साहब ने तौलिए से पोछा था सिर
सायरा बानो ने जो वीडियो शेयर किया है वो नाना पाटेकर के एक इंटरव्यू के दौरान का है। इस वीडियो में नाना दिलीप कुमार संग एक अवॉर्ड शो को लेकर बात करते दिख रहे हैं। नाना बताते हैं कि मुगल-ए-आजम के उस दौर के लोग आज कहां और मैं खुशनसीब हूं कि उन लोगों ने मुझे छुटा है। एक दिन उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया बहुत तेजी से बारिश हो रही थी। मैं पूरा भीग गया था। उन्होंने तौलिए ये मेरा सिर पोछा और अपना कुर्ता दिया पहनने के लिए।नाना बोले, ‘अब कौन सा अवॉर्ड चाहिए यार तुमको।’
हमने एक ऐसे व्यक्ति को खो दिया है
सायरा बानो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत दुखद क्षति है। हमने एक असाधारण कलाकार, जबरदस्त अभिनय क्षमता वाले अभिनेता और ऐसे व्यक्ति को खो दिया है, जिनकी स्क्रीन पर मौजूदगी उतनी ही यादगार थी, जितने वे असल जिंदगी में थे। उनके परिवार, चाहने वालों और उनके काम को पसंद करने वाले अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’
जब वे पहुंचे, तो पूरी तरह भीग चुके थे
पुरानी यादों को ताजा करते हुए सायरा ने कहा, ‘जब नाना जी को ‘क्रांतिवीर’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, तो दिलीप साहब ने उन्हें पाली हिल स्थित हमारे घर पर बुलाया। किस्मत देखिए, साहब से मिलने जाते समय जोरों की बारिश होने लगी और जब वे पहुंचे, तो पूरी तरह भीग चुके थे। जब दिलीप साहब ने उन्हें वहां बुरी तरह भीगा हुआ खड़ा देखा, तो उन्होंने कोई हंगामा नहीं किया और न ही कोई बात कही। वे बस अंदर गए, एक तौलिया लाए, धीरे से नाना जी का सिर पोंछा और फिर उन्हें बदलने के लिए एक कुर्ता लाकर दिया। जरा उस पल के बारे में सोचिए। दिलीप साहब, जो अपने आप में एक संस्था और एक लेजेंड थे, जिनकी मौजूदगी ही सम्मान की बात थी। वे अपना स्नेह बड़े-बड़े शब्दों या इशारों से नहीं, बल्कि दयालुता के सबसे सरल और सुंदर काम से जाहिर कर रहे थे।’
‘एक इंसान को इससे बड़ा अवॉर्ड और क्या चाहिए?’
इस घटना ने नाना पाटेकर के दिल पर कितना गहरा असर डाला ये बताते हुए सायरा ने आगे लिखा, ‘नाना जी ने बाद में एक ऐसी बात कही जिसने मेरे दिल को छू लिया: ‘एक इंसान को इससे बड़ा अवॉर्ड और क्या चाहिए?’ और सच में, जिस व्यक्ति को आप इतना मानते हैं, उसका प्यार, अपनापन और सम्मान मिलने से बड़ा अवॉर्ड जिंदगी और क्या दे सकती है?’ सायरा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘उन्हें न सिर्फ उनके निभाए शानदार किरदारों के लिए याद किया जाए, बल्कि उन यादों, भावनाओं और छाप के लिए भी याद किया जाए जो वे पीछे छोड़ गए हैं। नाना जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी बहुत याद आएगी।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




