Home rss world hindi ‘हिंदुओं के हालात पर कब बोलोगे’, CJP प्रोटेस्ट पर चिंता जता रहे...

‘हिंदुओं के हालात पर कब बोलोगे’, CJP प्रोटेस्ट पर चिंता जता रहे UN को पूर्व पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने झाड़ा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बारे में चिंता जता रहे संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने लताड़ लगाई है। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर संयुक्त राष्ट्र पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के बारे में कब बोलेगा?

राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जाहिर की थी। अब मानाधिकार आयोग की इस रिपोर्ट पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने जमकर सुना दिया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग से पूछ लिया कि आखिर वह बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदु अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों और चीन में उइगर मुस्लिमों के दमन के ऊपर कब बोलेगा। बता दें, आयोग ने भारतीय अधिकारियों से अपील की थी कि वह प्रदर्शन के दौरान ज्यादा से ज्यादा संयम बरतें।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अत्याचारों और चीन के उइगर मुस्लिमों के दमन के बारे में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग कब अपनी चुप्पी तोड़ेगा? कब बोलोगे?” बता दें, संयुक्त राष्ट्र संघ के ऊपर लंबे समय से यह आरोप लगते रहे हैं कि वह पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदु अल्पसंख्यकों और चीन के उइगर मुस्लिमों के दमन को नजर अंदाज करता है।

सोशल मीडिया पर संयुक्त राष्ट्र के इस बयान के सामने आए के बाद कई यूजर्स ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि फ्रांस में भी इस समय भयानक दंगे और प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन अभी तक संयुक्त राष्ट्र ने उस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने जताई थी चिंता

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कॉकरोच प्रोटेस्ट के दौरान हिरासत में लिए लोगों के लिए बयान जारी किया था। जारी किए गए बयान में आयोग ने कहा कि दिल्ली में आज हो रहे बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों से पहले और उनके दौरान प्रदर्शनकारियों, प्रदर्शन के नेताओं, सिविल सोसाइटी संगठनों के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को बड़ी संख्या में हिरासत में लिए जाने की खबरों से हमें चिंता है।हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा होने के अधिकार का पूरा सम्मान करें और उसे सुनिश्चित करें। शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर लगाई जाने वाली पाबंदियां जरूरत और आनुपातिकता की कड़ी कसौटी पर खरी उतरनी चाहिए।

बता दें, दिल्ली पुलिस की तरफ से सामने आई जानकारी के मुताबिक कुल 7,000 लोगों को डिटेन किया गया था। देर रात तक इन सभी को धीरे-धीरे करके रिहा कर दिया गया है। अभी तक केवल कॉकरोच जनता पार्टी के तीनों बड़े चेहरे हिरासत में बने हुए हैं। कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें भी रिहा कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी ने अगले दिन भी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि वह 11 अक्तूबर को भी जंतर मंतर की तरफ मार्च करेंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी ऐलान किया गया है कि 12 अक्तूबर यानी सोमवार को इंडिया ब्लॉक की पार्टियां दिल्ली में प्रदर्शन करेंगीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN