Home LIFESTYLE NEWS HINDI 66 की उम्र में हैवी वर्कआउट करते हैं एक्टर मोहनलाल, फिट रहने...

66 की उम्र में हैवी वर्कआउट करते हैं एक्टर मोहनलाल, फिट रहने के लिए अपनाते हैं 4D फॉर्मूला

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल 66 की उम्र में अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह आज भी हैवी वर्कआउट करते हैं और हेल्दी मील लेते हैं। चलिए उनका पूरा फिटनेस रूटीन आपको बताते हैं।

साउथ एक्टर मोहनलाल 66 की उम्र में भी फिट और हेल्दी हैं। उनके फिटनेस के बारे में कई इंटरव्यू में सवाल किया जा चुका है और फैंस भी उनकी फिट बॉडी का राज जानने को बेताब रहते हैं। इस उम्र में जब लोग आराम करना पसंद करते हैं, तब मोहनलाल हैवी वर्कआउट कर अपना शरीर बना रहे हैं। एक्टर का मानना है कि खुद को फिट रखने के लिए हर दिन कुछ ना कुछ करना चाहिए। 65 की उम्र तक एक्टर 100 किलो वजन वाले वेटलिफ्ट उठा रहे थे। आइये एक्टर के फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं।

हैवी वर्कआउट करते हैं मोहनलाल

एक्टर मोहनलाल के वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, बेंच प्रेस, ओवरहेड प्रेस और बैटलिंग रोप्स जैसी हैवी एक्सरसाइज शामिल हैं। वह हर दिन करीब डेढ़ घंटे जिम में पसीना बहाते हैं। वह शूटिंग खत्म करने के बाद ही जिम जाते हैं और आराम से एक्सरसाइज करते हैं।

खान-पान को लेकर सख्त

मोहनलाल घर का बना खाना खाते हैं और ये उनका सख्त नियम है। शूटिंग के दौरान वह दलिया खाते हैं। दलिया में फाइबर होता है, जो पेट को भरा रखती है और फायदेमंद भी होती है। इसके अलावा वह नाश्ते में इडली, पूड़ी, उपमा खाते हैं, जो रवा या रागी से बनी होती है। लंच में उनके उबले चावल, फिश करी, फ्राइड फिश, चिकन, रेड मीट होती है, जो वह अलग-अलग दिनों पर खाते हैं। हालांकि, संडे को मोहनलाल खुद भी बिरयानी खाते हैं और सेट पर मौजूद सभी को खिलाते हैं।

फिटनेस के लिए अपनाते हैं 4D फॉर्मूला

मोहनलाल के ट्रेनर ने बताया था कि एक्टर फिटनेस के लिए 4D फॉर्मूला अपनाते हैं। इसमें मौजूद 4 D का मतलब है- डिसीजन, डिटरमिनेशन, डिस्पिलिन और डिलीवरी। सबसे पहले किसी लक्ष्य को पाने जैसे किसी रोल के लिए फिट बॉडी बनानी है, तो डिसीजन लेते हैं। फिर हर चुनौती का सामना करते हुए उसे करते हैं, जिसे डिटरमिनेशन कहा गया। मोहनलाल शूटिंग कही पर भी कर रहे हो लेकिन कभी भी रूटीन नहीं छोड़ते, जिसे डिस्पिलिन कहा जाता है और फिर आता है डिलीवरी। तय किए गए लक्ष्य को सही ढंग से पूरा करना और उसका सही रिजल्ट लेकर आना।

फिट रहने के लिए क्या है जरूरी

मोहनलाल का कहना है कि फिटनेस के लिए आपको हर दिन कसरत करनी होगी, फिर चाहे आप कितना ही बिजी क्यों ना हो। इसके साथ ही गट फ्रेंडली खाना खाना बेहद जरूरी है, कुछ भी खा लेने से फिटनेस नहीं बनती। रुटीन के साथ रोजाना वर्कआउट और डाइट फॉलो करने पर ही आप फिट हो सकते हैं। जिंदगी में अनुशासन बेहद जरूरी है, फिर चाहे वह जिम को लेकर ही क्यों ना हो।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN