Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Shaktimaan फेम मुकेश खन्ना का CJP पर निशाना- बोले, ‘ध्रुव राठी और...

Shaktimaan फेम मुकेश खन्ना का CJP पर निशाना- बोले, ‘ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके जैसे लोग…’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/mukeshkh_1785578480420_1785578489639_a4cbbe14-6429-4ba4-bc43-65ef6bf3c008_1791704903434_EmF0_df39fb4d-5b3c-49ef-9ca0-210e8dff6b48_wK8r.jpg

मुकेश ने ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके की गरिफ्तारी पर तंज कसा। साथ ही कहा कि ‘बदतमीजी की भी हद होती है !’  दिल्ली में आज दिन भर जो भी कुछ हुआ, मुझे अच्छा लगा।

बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। मुकेश खन्ना को हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते देखा जाता है। ऐसे में मुकेश खन्ना एक बार फिर से अपने एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन एक अलग ही मोड़ ले रहा है। मुकेश ने इसी मुद्दे पर अपनी बात रखी है और कहा कि ‘बदतमीजी की भी हद होती है !’ इसके साथ ही एक्टर ने आंदोलन में हिस्सा लेने जर्मनी से आए यूट्यूबर ध्रुव राठी की भी जमकर आलोचना की।

कॉक्रोच जब भी हमारे घर में आए उसे खत्म कर देना चाहिए

मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुकेश खन्ना कहते हैं, ‘दिल्ली में आज दिन भर जो भी कुछ हुआ, मुझे अच्छा लगा, मैं बस यही कहना चाहूंगा। मैं शुरू से कह रहा हूं कि कॉक्रोच जब भी हमारे घर में आए उसे खत्म कर देना चाहिए। आज दिल्ली की पुलिस ने सरकार ने इन कॉकरोचों के खिलाफ वही कदम उठाया है, जो मैं चहता था कि उठाया जाए। आप इन लोगों का रवैया देखिए, इन लोगों का हौसला देखिए।’

56 इंच छाती वाला मोदी हमसे डर गया है

मुकेश ने आगे कहा, ‘ये जो तीन लोगों का ग्रुप है ये लोग इंस्टा, फेसबुक को अच्छे से यूज कर रहे हैं, भरा पड़ा है पूरा। वीडियो डालते हैं, मोदी के खिलाफ हंस-हंस कर बोल रहे हैं कि मोदी डर गया है। मोदी ने इतने लोगों की पुलिस लगा दी है, 57 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए। 56 इंच छाती का बंदा हमसे डर गया है। हंस रहे हैं मजाक उड़ा रहे हैं और कल आ रहे हैं। दूसरे दिन प्लेन में गिरफ्तार किया जाता है बोल रहे हैं कि हम तो अरेस्ट होने के लिए आए हैं। जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए।’

ध्रुव राठी हमारे देश के खिलाफ जर्मनी से बोलता है

एक्टर ने आगे ध्रुव राठी को लेकर भी बोला। उन्होंने कहा, ‘आपने देखा होगा कि ध्रुव राठी हमारे देश के खिलाफ जर्मनी से बोलता है। खासतौर पर इसे बुलाया गया है। साफ दिख रहा है कि किस तरह से पानी की तरह पैसे बहाए जा रहे हैं। अगले दिन ध्रुव राठी को अरेस्ट कर लिया जाता है। यही तरीका ठीक है गुंडा राज रोकने के लिए।’

नाम है जिसका अभिजीत दिपके, काम मोदी जी का मखौल उड़ाना

इस वीडियो के साथ मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा, ‘बदतमीजी की भी हद होती है! अकड़ की भी हद होती है ! नाटक की भी हद होती है ! इन तीनों को लांघ गया है कॉकरोच ! नाम है जिसका अभिजीत दिपके, काम मोदी जी का मखौल उड़ाना, पुलिस से पंगा लेना ! अपनी औकात से ऊंची बातें करना, अमरीकी और अब ध्रुव राठी की जर्मनी मदद लेना और कहना हम आ रहे हैं !! पुलिस ने छेड़ा जवाबी आंदोलन। प्लेन में दिपके और घर में गिरफ्तार हुआ ध्रुव राठी जर्मन का! और हो गया सब टांय टांय फिश ! लिया पंगा पुलिस से, जवाब में नंगा कर दिया पुलिस ने !!! आप भी देखिए !!’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN