Source :- LIVE HINDUSTAN
डांडिया खेलने जाना है और इस साल वो पुराना स्कर्ट, टॉप या ब्लाउज रिपीट नहीं करना चाहती। तो बस इस सिंपल तरीके से अपनी मां की साड़ी को बना लें घाघरा। यहां सीखें साड़ी को घाघरा जैसा ड्रैप करने स्टेप बाई स्टेप तरीका।
नवरात्रि के लिए साड़ी से कैसे बनाएं चनिया चोली आउटफिट
डांडिया खेलने के लिए हर बार एक नया चनिया चोली खरीदती हैं और फिर उसे बेड बॉक्स में रख देती हैं। अब पिछले साल वाला तो कोई भी लड़की पहनना नहीं चाहती और फिर से हजार-दो हजार खर्च करने का मन नहीं। ऐसे में चनिया चोली का सॉल्यूशन है साड़ी की ड्रेपिंग स्टाइल। मां कि किसी भी साड़ी को आप घाघरा स्टाइल में ड्रेप करें और सुंदर सा चनिया-चोली लुक बनकर तैयार हो जाएगा। डांडिया खेलने के लिए सीखें साड़ी को घाघरा की तरह ड्रेप करने का तरीका।
साड़ी को घाघरा की तरह ड्रेप करने का स्टेप बाई स्टेप तरीका
- साड़ी को घाघरा की तरह ड्रेप करना आसान है। बस थोड़ा सा ध्यान रखें और फटाफट अपनी साड़ी को बना लें घाघरा।
- बसे पहले एक मिरर और थ्रेड वर्क वाला ब्लाउज पहनें। जिससे परफेक्ट डांडिया वाला लुक मिले।
- अब एक केनकेन वाली साड़ी की मैचिंग वाली स्कर्ट पहनें। जिससे घाघरा आपका परफेक्ट घेर में दिखे और किसी भी एंगल से ये साड़ी जैसा लुक ना दें।
- मान लीजिए साड़ी अगर पर्पल शेड की है तो केनकेन वाली स्कर्ट भी पर्पल शेड के करीब ही रखें, नहीं तो साड़ी के नीचे अलग कलर का स्कर्ट अजीब दिखेगा।
- एक बात का ध्यान रखें कि केनकेन स्कर्ट में नारा यानि स्ट्रिंग लगा हो जिससे कि आप उसे मनचाहे तरीके से टाइट कर सकें। केवल इलास्टिक पर टिकी स्कर्ट टाइट लगने के बाद भी आपको ऊप्स मोमेंट में फंसा सकती है। इसलिए पेटिकोट की तरह नारा बिल्कुल टाइट ही बांधें।
- अब जिस तरह से साड़ी पहनी जाती है। उसी तरह से साड़ी के छोर को बांए कमर के पास से शुरू करें और साड़ी को स्कर्ट के अंदर डालें।
- फिर साड़ी को कमर पर घुमाते हुए राइट साइड पर लाएं। और अच्छी तरह से स्कर्ट में डालकर फिक्स करें।
- अब हाथों की मदद से लगभग एक हथेली लंबी प्लीट्स बनाएं और उसे स्कर्ट के अंदर अच्छी तरह से डालें। फिर स्कर्ट के अंदर एक से दो पिन लगाकर प्लीट्स को सिक्योर करें। जिससे कि डांस के दौरान या बैठने के दौरान प्लीट्स खुले नहीं।
- इसी तरह से आप धीरे-धीरे पूरी कमर पर प्लीट्स बनाकर स्कर्ट में डालें और उस प्लीट को पिन की मदद से सिक्योर कर लें। जिससे कि आप पूरे डांडिया इवेंट में टेंशन फ्री रहें और एक भी प्लीट खुले नहीं।
- जब प्लीट्स बनाते हुए साड़ी का छोर लेफ्ट साइड में आ जाए तो पिन लगाकर फिर से सिक्योर कर लें।
- अब पल्लू वाले हिस्से को बैक साइड से ही लेफ्ट से राइट साइड के कंधे पर रखें।
- कंधे वाले पल्लू की पतली सी प्लीट्स बनाएं और राइट कंधे पर रखकर पिन से फिक्स करें।
- पल्लू आगे की तरफ रखें।
- एक सुंदर सी कमर बंद को पल्लू के ऊपर से लगाएं। आप चाहें तो अपनी सारी प्लीट्स को सिक्योर करने के लिए कमर के ऊपर एक खास डिजाइन वाली बेल्ट को बांध सकती है। मार्केट में आजकल मिरर वर्क वाली बेल्ट आराम से मिल जाती हैं।
- और बस आपका डांडिया के लिए चनिया चोली वाला लुक तैयार हो जाएगा।
- साथ में मेकअप, हेयरस्टाइल और ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी कैरी कर परफेक्ट लुक क्रिएट करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



