Home rss business hindi ₹27 में शेयर देगी Ola इलेक्ट्रिक, 13 अक्टूबर है राइट्स इश्यू का...

₹27 में शेयर देगी Ola इलेक्ट्रिक, 13 अक्टूबर है राइट्स इश्यू का रिकॉर्ड डेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अगले हफ्ते फोकस में रहने वाले हैं
  • बता दें कि कंपनी ने शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट के तौर पर चुना है

इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अगले हफ्ते फोकस में रहने वाले हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने राइट्स इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट के तौर पर चुना है। इसका मतलब है कि निवेशकों के लिए कॉर्पोरेट एक्शन के लिए योग्य होने के वास्ते स्टॉक खरीदने की आखिरी तारीख सोमवार, 12 अक्टूबर होगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर की कीमत लगभग 1.83% बढ़कर बंद हुई। यह शेयर अभी 35.13 रुपये का है। EV स्टॉक में तीन महीनों में 13%, एक साल में 30% और दो सालों में 63% की गिरावट आई है।

राइट्स इश्यू का साइज, कीमत और प्रीमियम

कंपनी के बोर्ड ने कुल ₹9,99,73,61,955 (लगभग ₹1000 करोड़) की राशि के लिए 37,02,72,665 राइट्स इक्विटी शेयरों को मंजूरी दी है। कंपनी ने राइट्स इश्यू की कीमत ₹27 प्रति इक्विटी शेयर तय की है, जिसकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है। इस इश्यू में ₹17 प्रति इक्विटी शेयर का प्रीमियम भी शामिल होगा।

राइट्स इश्यू गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और इसके लगभग एक हफ्ते तक खुले रहने की संभावना है। इन्वेस्टर्स के लिए कॉर्पोरेट एक्शन शुक्रवार, 30 अक्टूबर, 2026 को बंद हो जाएगा। राइट्स इश्यू से पहले, कंपनी के आउटस्टैंडिंग शेयर 4,62,84,08,313 थे। अगर इस दौरान इश्यू पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाता है, तो कॉर्पोरेट एक्शन के बाद ये बढ़कर 4,99,86,80,978 इक्विटी शेयर हो जाएंगे।

राइट्स इश्यू का अनुपात

राइट्स इश्यू का अनुपात 2:25 है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के 25 शेयर हैं, तो वह 2 अतिरिक्त शेयर खरीदने के लिए पात्र होगा। इसी तरह, 250 शेयर रखने वाला निवेशक 20 अतिरिक्त शेयरों के लिए पात्र होगा। यह ध्यान रखना जरूरी है कि राइट्स शेयर खरीदने के लिए निवेशक को निर्धारित रकम चुकानी होगी।

भाविश अग्रवाल की हिस्सेदारी

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) भाविश अग्रवाल राइट्स इश्यू में अपनी पूरी पात्रता के अनुरूप निवेश करेंगे। बीते दिनों कंपनी ने कहा था कि अग्रवाल ने अपनी हिस्सेदारी का 4.32 प्रतिशत केवल राइट्स इश्यू के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से गिरवी रखा है और इसके तहत कोई शेयर नहीं बेचा गया है। प्रवर्तक समूह की कंपनी में कुल हिस्सेदारी करीब 32.97 प्रतिशत है।

राइट्स इश्यू के बारे में

इसके तहत कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को नए शेयर खरीदने का मौका देती है। यह शेयर एक तय कीमत पर दिए जाते हैं। इस कीमत को कंपनी ही तय करती है। आमतौर पर कंपनी शेयर की वर्तमान कीमत से डिस्काउंट पर बिक्री करती है। कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए कारोबार के लिए पैसा जुटाने, कर्ज चुकाने या विस्तार की जरूरतों को पूरा करती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN