Home rss world hindi सऊदी एयरपोर्ट पर हुए हूती हमले में भारतीय की गई जान, कई...

सऊदी एयरपोर्ट पर हुए हूती हमले में भारतीय की गई जान, कई गंभीर रूप से घायल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल पर हुए हूती हमलों में एक भारतीय समेत कुल 13 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है।

पश्चिम एशिया में सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष और भी ज्यादा गहरा होता जा रहा है। रविवार को रियाद कके इंटरनेशन एयरपोर्ट पर हुए मिसाइल हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा करीब 300 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें 10 भारतीय नागरिक भी हैं। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पिछले एक सप्ताह के दौरान हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों में यह सबसे नया हमला था। मरने वालों में सऊदी अरब के चार नागरिकों के अलावा बांग्लादेश, फलस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक भी शामिल हैं।

रियाद हमले में भारतीय नागरिक की मौत को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी दुख जताया। उन्होंने लिखा, “रियाद हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। दूतावास हर संभव मदद करेगा।”

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने भी इस घटना को लेकर एक बयान जारी किया था। इसमें कहा गया, “हम पिछले कुछ दिनों में रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बार-बार हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें 10 अक्टूबर को हुआ कायराना हमला भी शामिल है। इन हमलों में लोगों की जान गई, वे घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुँचा।”बयान में कहा गया, “हम सऊदी अरब साम्राज्य की संप्रभुता की रक्षा में वहां के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उम्मीद करते हैं कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।” रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह घायलों की मदद करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। सऊदी में मौजूद प्रभावित नागरिक अधिकारियों के संपर्क में हैं।

मृतक हैदराबाद के थे निवासी, ओवैसी ने की पुष्टि

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा, “इस बात की पुष्टि हो गई है कि यूसुफ साहब हमले में चल बसे हैं। उनके बेटे के घुटने की सर्जरी चल रही है, एक और बेटा अस्पताल में है और उसके पैर की तीन उंगलियां काट दी गई हैं। उनकी बेटी और पत्नी सुरक्षित हैं। विदेश मंत्री को उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करनी चाहिए। यह परिवार हैदराबाद के मेहदीपट्टनम का रहने वाला है।” इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट के जरिए विदेश मंत्रालय से इस मामले में मदद की अपील की थी।

बता दें, यमन के हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों यहां एक अन्य हमले में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसमें एक पायलट भी शामिल था। अब यहां पर शनिवार को हुए हमले में 13 लोगों की मौत हो गई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने दुनिया भर की एयरलाइनंस को चेतावनी भी दी है कि वह सऊदी एयरपोर्ट को लगातार निशाना बनाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN