Home LIFESTYLE NEWS HINDI बार-बार टचअप की टेंशन खत्म! डांडिया नाइट के लिए अपनाएं ये मेकअप...

बार-बार टचअप की टेंशन खत्म! डांडिया नाइट के लिए अपनाएं ये मेकअप ट्रिक्स, पसीने में भी नहीं बिगड़ेगा!

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पसीने के वजह से अगर हर बार आपका मेकअप भी खराब हो जाता है तो आपको इस बार डांडिया नाइट के लिए मेकअप करने से पहले कुछ ट्रिक्स को अपनाना चाहिए। ये ट्रिक्स मेकअप को सेट रखने में मदद करेंगी।

लुक को इंहेंस करने के लिए हर कोई मेकअप का सहारा लेता है। पहले सिर्फ महिलाएं मेकअप करना पसंद करती थीं, लेकिन आजकल के समय में पुरुष वर्ग के लोग भी मेकअप करने से पीछे नहीं हटते हैं। चेहरे के दाग-धब्बे, पिंपल्स और डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए मेकअप सबसे बेस्ट तरीका है। लेकिन कई बार ये शिकायत सामने आती है कि पसीने की वजह से पूरा मेकअप ही बह जाता है। खासतौर से लोगों के साथ ऐसा गरबा-डांडिया नाइट के दौरान डांस करते समय होता है। अगर आपका मेकअप भी पसीने की वजह से बिगड़ जाता है तो इसे घंटों तक सेट रखने के लिए कुछ ट्रिक्स को अपनाएं।

मेकअप से पहले करें ये काम

मेकअप से पहले बर्फ लगाएं

  • मेकअप करने से पहले चेहरे पर सीधे बर्फ रगड़ने के बजाय उसे मुलायम कपड़े में लपेटकर थोड़ी देर हल्के हाथों से लगाएं। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और चेहरे की रेडनेस या सूजन कुछ समय के लिए कम हो सकती है। इसके अलावा सेलेब्स वाली ट्रिक को अपनाएं। जिसमें चेहेर को कुछ देर के लिए बर्फ के पानी में भिगोना होता है। इस पानी में चेहरा भिगने के बाद टिशू से पानी साफ करें और फिर ठंडे चेहरे पर मेकअप लगाएं।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

  • अगर आपकी त्वचा को एलोवेरा जेल सूट करता है, तो मेकअप से पहले इसकी बहुत पतली परत लगा सकती हैं। जेल को पूरी तरह सूखने दें, फिर मॉइस्चराइजर लगाएं। अच्छी तरह से इसके ब्लेंड होने के बाद ही मेकअप प्रोडक्ट्स लगाना शुरू करें।

इन बातों का रखें ध्यान

1) चेहरे को अच्छी तरह साफ करें

मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल करें।इससे चेहरे पर मौजूद धूल, तेल और गंदगी हट जाएगी और मेकअप अच्छी तरह टिकेगा।

2) हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं

मेकअप से पहले अपनी त्वचा के अनुसार हल्का और ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी और मेकअप पैची नहीं दिखेगा।

3) प्राइमर का इस्तेमाल करें

पसीने में मेकअप को टिकाए रखने के लिए प्राइमर बहुत जरूरी है। ऑयली स्किन के लिए मैटिफाइंग प्राइमर चुनें। इसे खासतौर पर माथे, नाक और ठुड्डी पर लगाएं।

4) वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें

काजल, आईलाइनर और मस्कारा जैसे प्रोडक्ट्स वाटरप्रूफ इस्तेमाल करें। इससे पसीने के कारण आंखों का मेकअप फैलने और खराब होने की संभावना कम होती है।

5. हल्का फाउंडेशन लगाएं

गर्मी में हैवी फाउंडेशन लगाने से बचें। इसकी जगह हल्का, लॉन्ग-लास्टिंग और स्वेट-रेसिस्टेंट फाउंडेशन इस्तेमाल करें। इसे स्पंज की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड करते हुए लगाएं।

6. ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं

फाउंडेशन के बाद हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इससे एक्सट्रा तेल कम होगा और मेकअप लंबे समय तक सेट रहेगा। नाक, माथे और ठुड्डी पर खासतौर से लगाएं।

7. सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें

मेकअप पूरा होने के बाद लॉन्ग-लास्टिंग सेटिंग स्प्रे लगाएं। इससे मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद मिलती है।

8. चेहरे को बार-बार न पोंछें

पसीना आने पर तौलिये से चेहरा रगड़ने से मेकअप हट सकता है। इसकी जगह सॉफ्ट टिश्यू से हल्के हाथों से पसीना सोखें।

नोट- बार-बार चेहरे को छूने से हाथों का तेल और गंदगी त्वचा पर पहुंच सकती है। इससे मेकअप खराब होने की संभावना बढ़ती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN