Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार शेखर सुमन बोले- मुझे नहीं लगता मोदी जी इतने कमजोर हैं कि...

शेखर सुमन बोले- मुझे नहीं लगता मोदी जी इतने कमजोर हैं कि एक…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/modi_ji_1791779409980_keYr_1791779421658_1eqF_59092b5b-d1b6-457f-b42d-33387b79ec34_wUBt.png

शेखर सुमन ने इंटरव्यू दिया है और अपने शो ‘शेखर टुनाइट’ विवाद पर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह शो इसलिए शुरू किया क्योंकि प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्हें आलोचना पसंद है।

अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन का टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ (Shekhar Tonite) हाल ही में संजय दत्त के एक एपिसोड और उस पर हुए बवाल के बाद चर्चा में आ गया है। शो के आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि राजनीतिक आलोचना के चलते इस शो को बंद करवा दिया जाएगा या इसके अगले एपिसोड्स पर रोक लग जाएगी। अब इन तमाम चर्चाओं और रूमर्स पर खुद शेखर सुमन ने खुलकर बात की है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

क्या बोले शेखर सुमन?

शेखर सुमन ने लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने कमजोर हैं कि किसी छोटे से शो के लिए उनकी सरकार के लोग मुझे फोन करेंगे। मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। वह एक बहुत अदब वाले इंसान हैं। मेरे हिसाब से दुनिया में और भी बहुत सारी चीजें हो रही हैं, जिन पर उनका ध्यान जाता होगा। मेरे शो के अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ है और बहुत सारे लोग हैं।’

संजय दत्त के सपोर्ट में आए शेखर सुमन, कहा- उन्हें उस बात के लिए मत घेरिए जो..

शो बंद होने और धमकियों की अटकलों पर तंज

सोशल मीडिया पर चल रही उन बातों पर भी शेखर ने प्रतिक्रिया दी जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि सरकार के दबाव में शो का अगला एपिसोड नहीं आएगा। उन्होंने कहा, ‘लोग कहते हैं कि ऐसा हो जाएगा, वैसा हो जाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होगा। हमारा शो आया था और उस पर लगातार कमेंट्स भी आ रहे थे। इसका अगला एपिसोड नहीं आएगा। क्यों नहीं आएगा? कौन रोकेगा? मोदी जी खुद कई जगह कह चुके हैं कि उन्हें आलोचना पसंद है। उन्होंने कहा है। मैंने उनकी इसी बात का एक हिस्सा लिया और सोचा कि ठीक है, फिर हम भी आलोचना करते हैं। मुझे लगता है कि उनमें सेंस ऑफ ह्यूमर भी है और वह इस बात को इतनी गंभीरता से नहीं लेंगे। मेरा शो इतना भी महत्वपूर्ण नहीं है कि सरकार उसे लेकर इतनी चिंता करे।’

संजय दत्त के एपिसोड के बाद गरमाया था माहौल

शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ (Shekhar Tonite) के गांधी जयंती विशेष एपिसोड के दौरान अभिनेता संजय दत्त ने देश के माहौल और शांति को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर बाद में काफी विवाद खड़ा हो गया था। शो में बातचीत के दौरान संजय दत्त ने देश के लोगों को मिलनसार और बड़े दिल वाला बताते हुए कहा था कि, “इस देश के लोग बहुत प्यारे हैं, यहां शांति होनी चाहिए, लेकिन मुझे अब हमारे देश में वह शांति महसूस नहीं होती।”

शो के बाद उनकी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और उनकी आलोचना होने लगी। इसके बाद अभिनेता को सफाई देनी पड़ी थी कि यह सब एक स्क्रिप्टेड और हास्य-व्यंग्य का हिस्सा था। उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN