Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तो दोबारा हुई है ‘मातृभूमि’ की शूटिंग? ध्रुव राठी बोले- सरकार की...

तो दोबारा हुई है ‘मातृभूमि’ की शूटिंग? ध्रुव राठी बोले- सरकार की इतनी हिम्मत नहीं कि..

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/Dhruv_Salman_1791788071576_6xnc_1791788077781_MOh8_77c0af9e-a28e-4d03-9230-3f491f30e75f_hQRS.jpg

ध्रुव राठी का कहना है कि सलमान खान की फिल्म को दोबारा शूट करना पड़ गया, क्योंकि सरकार नहीं चाहती थी कि चीन के बारे में कुछ निगेटिव दिखाया जाए।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ पिछले काफी वक्त से अटकी पड़ी है। फिल्म अनाउंस किए जाने के बाद फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिर टीजर की रिलीज के बाद चीजें बदलती गईं। लोगों ने सलमान खान की एक्टिंग का मजाक उड़ाया और फिर फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। अब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आरोप लगाया है कि राजनैतिक कारणों के चलते फिल्म को दोबारा शूट किया गया है। ध्रुव राठी के मुताबिक इसकी वजह यह थी कि सरकार नहीं चाहती थी कि चीन को निगेटिव ढंग से दिखाया जाए।

दोबारा करवाई मातृभूमि की शूटिंग

नई दिल्ली में 11 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव राठी का इस फिल्म को लेकर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ सलमान खान के फैंस का इस बयान पर रिएक्शन गुस्से वाला है, वहीं बाकी लोग इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मालूम हो कि ‘मातृभूमि – मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का टाइटल पहले ‘गलवान’ रखा गया था, जिसे बाद में बदला गया। ध्रुव राठी ने आरोप लगाया कि सरकार चाहती थी कि फिल्म की शूटिंग दोबारा की जाए, ताकि इसमें चीन को थोड़ा दोस्ताना ढंग से पेश किया जा सके।

‘सरकार की इतनी हिम्मत नहीं हो..’

ध्रुव राठी ने मीडिया के साथ बातचीत में अपने बयान में कहा, “एक फिल्म आ रही थी सलमान खान की, जिसमें चीन के खिलाफ कुछ चीजें थीं। और सरकार की इतनी हिम्मत नहीं हो रही कि उस फिल्म को रिलीज होने दे।” ध्रुव राठी ने कहा, “सलमान खान की फिल्म की पूरी शूटिंग दोबारा से करवाई गई और यह कहा गया कि ‘नहीं नहीं’ इसको चीन के फेवर में रखो। हम उसके इतने खिलाफ नहीं जा सकते।” अब ध्रुव राठी का यह बयान और उनकी क्लिप इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है। किसी को ध्रुव की बात पर यकीन है, तो कोई इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश बता रहा है।

कमेंट सेक्शन में भड़की ऑडियंस

ध्रुव राठी के इस बयान ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। एक यूजर ने लिखा- मतलब वो हमारे जवान भी मार दिए और हम चीन भी मेंशन नहीं कर सकते? दूसरे ने लिखा- बिलकुल, यही मामला था। इसीलिए सलमान खान का इस फिल्म में बिलकुल इंट्रेस्ट ही खत्म हो गया। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। बता दें कि फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया जा चुका था। लेकिन फिर इस फिल्म को ऐसा पोस्टपोन किया गया कि जिस मौके पर इसे रिलीज करने की बात चल रही थी, उसके बाद भी काफी वक्त तक इसे रिलीज नहीं किया जा सका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN