Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘दृश्यम 3’ में पहले नहीं थे प्रकाश राज, जयदीप अहलावत को भी...

‘दृश्यम 3’ में पहले नहीं थे प्रकाश राज, जयदीप अहलावत को भी ऑफर हुआ था दूसरा रोल- कमलेश सावंत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/drishyam_3_casting_1791787439649_sgBE_1791787445282_lYmi_2eda4b25-dd1e-4338-b224-d0889001d76a_ZMIH.png

‘दृश्यम 3’ की कास्टिंग में बड़ा हेरफेर हुआ था। इस बात का खुलावा अब गायतोंडे का किरदार निभाने वाले अभिनेता कमलेश सावंत ने किया है। पढ़िए उनका इंटरव्यू।

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने वाली है। इस बीच, फिल्म में गायतोंडे का किरदार निभाने वाले अभिनेता कमलेश सावंत ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि जयदीप अहलावत को पहले वकील का किरदार दिया गया था।

जयदीप अहलावत पहली पसंद नहीं थे इंस्पेक्टर के रोल के लिए

कमलेश सावंत ने फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में बताया कि जयदीप अहलावत पहले से ही ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें इंस्पेक्टर नहीं, बल्कि वकील का किरदार निभाना था। उन्होंने कहा, “जयदीप सर पहले भी ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा थे, लेकिन वह वकील का किरदार निभाने वाले थे। जब अक्षय खन्ना ने फिल्म करने से मना कर दिया, तब जयदीप सर को इंस्पेक्टर का रोल दिया गया।”

Drishyam 3 Day 10: ‘दृश्यम 3’ देखने रविवार को 9 लाख से भी ज्यादा लोग पहुंचे; जानें इतना हुआ कलेक्शन

कमलेश ने आगे बताया कि जयदीप के किरदार में बदलाव करते समय इस बात का भी ध्यान रखा गया कि उन्हें ऐसा न लगे कि वह अक्षय खन्ना की जगह फिल्म में आए हैं। उन्होंने कहा, “उन्हें अलग रोल दिया गया। नाम अलग दिया, पोस्ट अलग दी, ताकि जयदीप सर को भी ऐसा न लगे कि मैं अक्षय खन्ना की जगह आया हूं। रिप्लेस होना किसी को भी अच्छा नहीं लगता, किसी भी कलाकार को।”

ऐसे हुई प्रकाश राज की ‘दृश्यम 3’ में एंट्री

कमलेश सावंत ने बताया कि जयदीप अहलावत के किरदार में बदलाव के बाद फिल्म में वकील की भूमिका के लिए प्रकाश राज को चुना गया। उन्होंने कहा, “तो इस तरह जयदीप सर को फ्रेश रोल दिया गया और फिर वकील के किरदार के लिए प्रकाश राज सर को लाया गया। नहीं तो पहले प्रकाश राज सर फिल्म में नहीं थे।”

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की OTT रिलीज डिटेल्स आई सामने, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

जयदीप अहलावत और अक्षय खन्ना में से किसके साथ काम करके आया मजा?

कमलेश सावंत ने ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना और ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। दोनों कलाकारों की तुलना करते हुए उन्होंने कहा, “हमने ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना और ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत सर के साथ काम किया। दोनों कलाकार ग्रेट हैं। अक्षय खन्ना का स्टाइल अलग है। जयदीप जी का अलग स्टाइल है। मजा दोनों के साथ काम करने में आया।” कमलेश ने जयदीप अहलावत की तारीफ करते हुए आगे कहा, “जयदीप जी इंसान भी बढ़िया हैं। सब संभाल के लेते हैं, अच्छे तरीके से संभाल लेते हैं।”

‘दृश्यम 3’ के बारे में

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में तब्बू, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं। हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को चार स्टार दिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 10 दिनों में फिल्म को 1,26,89,373 लोगों ने देखा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN