Home rss business hindi Suzlon Energy के शेयरों ने लगाई 6.30% से अधिक की छलांग, किस...

Suzlon Energy के शेयरों ने लगाई 6.30% से अधिक की छलांग, किस वजह से हो रही खरीदारी?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Suzlon Energy Ltd Share price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में आज तेज उछाल देखने को मिली है
  • आज यह स्टॉक 6.30 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाने में सफल हुआ है
  • इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं

Suzlon Energy Ltd Share price: आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का दाम 6.30 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। उन्होंने जो टारगेट प्राइस सेट किया है वह मौजूदा शेयरों के दाम से लगभग 70 प्रतिशत अधिक है।

बीएसई में आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर 38.29 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 6.30 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद स्टॉक का दाम 39.96 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

कितना टारगेट प्राइस सेट किया गया? (Suzlon Energy Ltd target price)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस स्टॉक को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 65 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि मौजूदा शेयर प्राइस से लगभग 70 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी की कमाई में इजाफा होगा। इसके पीछे की वजह मजबूत वर्क ऑर्डर को माना गया है।

अपनी नई रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल ने कहा है कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर बीते 3 महीने में 31 प्रतिशत गिरा है। मौजूदा समय में यह स्टॉक वित्त वर्ष 2028 की कमाई का 17.50 गुना के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जोकि कंपनी के वन ईयर फॉरवर्ड प्राइस टू अर्निंग एव्रेज का 20 प्रतिशत कम दाम है। जोकि वैल्यूएशन को आकर्षक बना रहा है।

कंपनी के पास मजबूत वर्क ऑर्डर (Suzlon Energy work order)

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंततक कंपनी के पास 5.9 गीगावाट का वर्क ऑर्डर था। मोतीलाल ओसवाल के अनुसार इस वित्त वर्ष कंपनी को 1.3 गीगावट का वर्क ऑर्डर मिला है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीते एक साल में सुजलॉन का शेयर 26 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 2 साल में स्टॉक का दाम 46 प्रतिशत लुढ़क चुका है। हालांकि, इन दो सालों की गिरावट के बाद भी तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 488 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

इस कंपनी में किसका कितना हिस्सा?

जून तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार 88.29 प्रतिशत हिस्सा पब्लिक के पास है। वहीं, प्रमोटर्स के पास कंपनी में 11.71 प्रतिशत हिस्सा है। MOTILAL OSWAL MANUFACTURING FUND की कंपनी में 2.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN