Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं
- कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 4% से ज्यादा चढ़कर 15.50 रुपये पर पहुंच गए हैं
- कंपनी को पिछले दिनों ही कर्ज-मुक्त दर्जा मिला है
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर के शेयरों में पिछले कुछ दिन से अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 15.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। पीसी ज्वैलर लिमिटेड पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो गई है, कंपनी को कर्ज-मुक्त दर्जा हासिल हो गया है।
दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर दोगुने से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह उछाल इसके 52 हफ्तों के निचले स्तर से आया है। पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर 30 मार्च 2026 को 7.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 अक्टूबर 2026 को 15.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 महीने में पीसी ज्वैलर के शेयरों में 70 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 दिन में पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर 18 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।
कर्ज मुक्त दर्जा मिला
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने अपना पूरा कर्ज चुका दिया है। 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही में ज्वैलरी कंपनी ने सभी बैंकों का बकाया कर्ज चुकाकर कर्ज-मुक्त दर्जा (डेट-फ्री स्टेटस) हासिल कर लिया है। कंपनी ने सभी रिपेमेंट्स तय तारीख से पहले पूरे किए हैं। पीसी ज्वैलर पर अब कोई बकाया कर्ज नहीं है, ऐसे में कंपनी को भविष्य में इंटरेस्ट कॉस्ट में बचत होगी और यह इसके मुनाफे और बैलेंस शीट पर पॉजिटिव असर डालेगा।
सालाना आधार पर 28% बढ़ा है कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) का परफॉर्मेंस मजबूत रहा है। सितंबर 2026 तिमाही में पीसी ज्वैलर लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28 पर्सेंट बढ़ा है, जो कि मजबूत बिजनेस मोमेंटम का इशारा करता है। तिमाही के दौरान कंपनी को अपने आउटस्टैंडिंग एक्सपोर्ट देनदारों से करीब 142 करोड़ रुपये मिले हैं। पीसी ज्वैलर लिमिटेड का मार्केट कैप सोमवार 12 अक्टूबर को 14,800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
10 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। पीसी ज्वैलर ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। पीसी ज्वैलर लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2017 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




