Home LIFESTYLE NEWS HINDI मन और भावनाओं को कंट्रोल कैसे करें? खुद को शांत रखने के...

मन और भावनाओं को कंट्रोल कैसे करें? खुद को शांत रखने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

क्या आपका मन और भावनाएं कंट्रोल में नहीं रहती हैं? क्या आप हमे निगेटिव ख्यालों से घिरे रहते हैं? अगर हां तो सिर्फ 4 तरीकों को अपनाना शुरू कर दें, इन तरीकों से आप खुश रहेंगे और स्ट्रेस फ्री भी।

कई बार हम गुस्से में ऐसी बातें कह जाते हैं, जिनका बाद में पछतावा होता है। फिर घंटों उसी बात को सोचते रहते हैं, जिससे दिमाग शांत नहीं रह पाता और भावनाओं पर काबू पाना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीकों की मदद से आप अपने मन को शांत रखना और अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से संभालना सीख सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 आसान तरीके, जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

मन और भावनाओं को कंट्रोल में रखने के 4 तरीके

1. रिएक्ट करने से पहले गहरी सांस लो

अगर आपका किसी के साथ झगड़ा हो गया है या फिर किसी बात पर गुस्सा आ रहा है, तो फौरन रिएक्ट करने की गलती कभी न करें। जब हम गुस्से में कुछ रिएक्शन देते हैं, तो वो हमेशा उल्टा पड़ जाता है। गुस्से में कही गई बातें कई बार सामने वाले को भी ज्यादा बुरी लग सकती हैं। ऐसे में आपको गुस्सा आने या फिर किसी बात पर रिएक्ट करने से पहले गहरी सांस लेनी हैं। जब आप गहरी सांस लेंगे तो आपका मन थोड़ा शांत होगा और आप सोच सकेंगे कि क्या बोलना है और क्या नहीं। करीब 3-4 बार गहरी सांस लें और छोड़ें।

2. अपनी फीलिंग्स को बयां करो

कई लोग अपनी फीलिंग्स को बयां नहीं कर पाते और मन ही मन घुटते रहते हैं। ऐसा करने की गलती न करें, वरना आप हमेशा अपने अंदर गुस्सा भरकर ही रखे रहेंगे। अगर आप थक गए हैं, गुस्सा आ रहा है या किसी बात से बुरा फील कर रहे हैं, इस बात को आप सीधे तौर पर बोल दें। ऐसा करने से मन हल्का हो जाता है और इमोशनल बैगेज नहीं कैरी करना पड़ता है।

3. निगेटिव फीलिंग्स को दूर रखें

जब आपको ऐसा लगे कि आपका दिमाग गलत चीजें सोच रहा है या फिर आपने मन में निगेटिव चीजें आ रही हैं, तो खुद से सवाल करें क्या ये सही है। आप जो सोच रहे हैं, वह सच है या नहीं। ऐसे में आपको सही जवाब मिलेगा और आप निगेटिव थिंकिंग से खुद को बचा सकेंगे। किसी भी बात को लेकर निगेटिव थॉट्स दिमाग पर हावी ना होने दें, वरना आप परेशान रहेंगे।

4. दिमाग को काम पर लगाओ

अगर आपको लगता है कि आप हमेशा ओवरथिंकिंग करते रहते हैं और आपका मन-भाव कंट्रोल में नहीं रहते हैं, तो अपने दिमाग को काम पर लगा दीजिए। सुबह उठो एक्सरसाइज करो, किन चीजों पर फोकस करना है, उनके बारे में सोचो। साथ ही आप अपने दिन या रूटीन के बारे में डायरी में लिख भी सकते हैं। जैसे आप सुबह लिखें कि आज आपको क्या करना है या फिर कौन सा काम निपटाना है और शाम तक उस काम को टारगेट की तरह लें और शाम को उसके आगे डन लिखो। ऐसा करने से आपका दिमाग उस काम के पीछे लग जाएगा और मन में खराब ख्याल नहीं आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN