Home - 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता Tecno Spark का...

50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता Tecno Spark का नया 5G फोन, डिजाइन भी आया सामने, जल्द होगा लॉन्च

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टफोन कंपनी टेक्नो ने अपने उपकामिंग स्मार्टफोन Tecno Spark 50S 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने का संकेत दिया है। कंपनी ने X पर एक टीज़र पोस्ट किया है जो फोन के लॉन्च को कन्फर्म करता है। इसी पोस्ट में टेक्नो ने फोन का डिजाइन भी टीज किया गया है, जिससे इसके लुक की पहली झलक देखने को मिली है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट, कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। आधिकारिक टीजर में फोन ब्लू और मैरून रंगों में दिखाई दिया है। इसके पीछे हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पहले से मौजूद Tecno Spark 50 5G के डिजाइन से मिलता-जुलता है। Tecno ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर Spark 50S 5G को ‘Coming Soon’ के साथ टीज़ किया है।

Tecno Spark 50S 5G में कैसे हो सकते हैं फीचर्स?

नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। गैजेट 360 की रिपोर्ट में फोन के कुछ संभावित फीचर्स की डिटेल दी गई है Tecno Spark 50S 5G में मौजूदा Spark 50 5G जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। Tecno Spark 50 5G में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। मौजूदा Tecno Spark 50 5G में 6,500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी नए मॉडल में भी इसी तरह के फीचर्स दे सकती है। बैटरी उन फीचर्स में शामिल है, जिन पर बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक खास ध्यान देते हैं।

Tecno Spark 50 5G की भारत में कितनी है कीमत?

Tecno Spark 50 5G को भारत में इस साल ही लॉन्च किया गया था। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की लॉन्च कीमत 17,499 रुपये थी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि Tecno Spark 50S 5G की कीमत भी 20,000 रुपए वाले सेगमेंट में भी रह सकती है। कंपनी ने अभी नए फोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है। यह भी साफ नहीं है कि इसे कितने रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा।

Tecno Spark 50S 5G की लॉन्च डेट और उपलब्धता

Tecno ने फोन को भारत में जल्द लॉन्च करने का संकेत दिया है। वहीं 91 मोबाइल हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक TECNO SPARK 50S 5G स्मार्टफोन भारत में 16 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN