Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बदल गया है फराह खान के पति शिरीष कुंदर का पूरा लुक,...

बदल गया है फराह खान के पति शिरीष कुंदर का पूरा लुक, बोलीं- अब बेटे और पति में फर्क नहीं कर पाती

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/farah_khan_husband_1791878169544_24ua_1791878174943_dVaP_e06e5e59-3dcd-4996-8b5c-9ccd4dfef802_ZVpF.png

Farah Khan Shirish Kunder: फराह खान के पति का नाम शिरीष कुंदर है। साल 2004 में जब उनकी शादी हुई थी तब से लेकर अब तक उनका लुक पूरी तरह बदल गया है।

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान अपने बेबाक अंदाज और मजाकिया बातों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में वह शेखर सुमन के शो में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं। फराह ने बताया कि शिरीष का लुक अब पूरी तरह बदल गया है। वह इतने यंग और हैंडसम दिखने लगे हैं कि कई बार उन्हें अपने पति और बेटे में फर्क करना भी मुश्किल हो जाता है।

रात में समझ नहीं आता, बेटा आया या पति: फराह खान

शो के दौरान फराह खान ने मजाकिया अंदाज में शिरीष कुंदर के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “शिरीष अब बहुत यंग और हैंडसम हो गए हैं। वह और मेरा बेटा, दोनों अब एक ही हाइट के हैं। जब मैं रात को सो रही होती हूं या बेडरूम में कोई आता है, तो मुझे समझ ही नहीं आता कि जार आया है या शिरीष आए हैं। लेकिन जब वह आकर मुझे गले लगाता है, तब मुझे समझ आता है कि यह मेरा बेटा है।”

शिरीष बहुत अच्छे पिता हैं: फराह खान

फराह ने आगे बताया कि शिरीष को अपने बच्चों की परवरिश करते देखकर उनके मन में उनके लिए सम्मान और बढ़ गया है। उन्होंने कहा, “मेरी नजरों में शिरीष की वैल्यू बढ़ गई है। वह बहुत अच्छे पिता हैं और पूरे परिवार का ध्यान रखते हैं। जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे तीनों बच्चे इतनी अच्छी यूनिवर्सिटी में समय से पहले कैसे पहुंच गए, तो मैं उन्हें बताती हूं कि उनके पिता ही उनके काउंसलर थे। वह हर बच्चे को बहुत समय देते हैं।”

शिरीष कुंदर ने कहां से की पढ़ाई?

24 मई 1973 को जन्मे शिरीष कुंदर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले कर्नाटक के धारवाड़ स्थित एसडीएम कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने मोटोरोला में बतौर इंजीनियर काम किया। हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

शिरीष ने साल 2000 में फिल्म ‘चैंपियन’ से बतौर एडिटर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद फराह खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ (2004) की एडिटिंग से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली।

कब शुरू हुई थी फराह और शिरीष की लव स्टोरी?

फराह खान और शिरीष कुंदर की पहली मुलाकात फिल्म ‘मैं हूं ना’ के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और दिसंबर 2004 में शादी के बंधन में बंध गए।

शिरीष ने सलमान खान की फिल्म भी की थी डायरेक्ट

शिरीष ने साल 2006 में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘जान-ए-मन’ से बतौर निर्देशक और लेखक अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी उन्होंने ही तैयार किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ (2007) और ‘तीस मार खान’ (2010) जैसी फिल्मों में लेखक और एडिटर के तौर पर काम किया। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोकर’ का निर्देशन भी शिरीष कुंदर ने ही किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN