Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार 6 एपिसोड की इस सीरीज में है हॉरर और थ्रिलर का जबरदस्त...

6 एपिसोड की इस सीरीज में है हॉरर और थ्रिलर का जबरदस्त पैकेज, सच्ची घटना पर आधारित इस सीरीज को देख कांप जाएंगी रूह

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/asm_1791885005281_jlbf_1791885023324_MmOz_58059052-968c-4a02-b780-c68ee312b91e_Trln.jpg

आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसकी स्टोरी को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है।

ओटीटी पर कई तरह की फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं। क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस वाली सीरीज सबको काफी पसंद आती है। अब अगर आप ऐसी ही एक सीरीज को देखना चाहते हैं जिसमें थ्रिलर, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स पसंद हैं तो आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े कर देंगे।

कौनसी है सीरीज और क्या है इसकी स्टोरी

इस सीरीज का नाम है आखिरी सच। सीरीज में दिखाया गया है कि एक परिवार है जो हंसी खुशी रहता है। लेकिन एक दिन उस घर से कोई बाहर नहीं आता और जब घर में जाते हैं तो पता चलता है कि परिवार के सभी 11 सदस्य मर गए हैं। सभी फांसी लगाकर मर जाते हैं। अब इस केस को सुलझाने के लिए ऑफिसर आन्या स्वरूप (तमन्ना भाटिया) आती हैं। वह इस केस को सुलझाने जाती हैं, लेकिन फिर धीरे-धीरे ये कहानी आगे और कन्फ्यूजन और सस्पेंस से भरी हो जाती है।

आन्या अब परिवार के पास्ट को लेकर सर्च मारती हैं। इसके बाद उनके हाथ एक डायरी मिलती है जिसमें कुछ सीक्रेट्स मिलते हैं। इसके बाद फ्लैशबैक्स आते हैं जिसमें भूवन(अक्षय बनर्जी) परिवार को एक रिचुअल करने को कहता है। इसके बाद ऐसी चीजें शामिल आती हैं कि आपका भी दिमाग हिल जाएगा।

अब आन्या क्या केस को सुलझा पाएगी और अपनी लाइफ में भी चल रही दिक्कत को ठीक कर पाएगी या नहीं, इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

इस केस पर है आधारित

बता दें कि यह शो साल 2018 के बुराड़ी केस की कहानी पर आधारित है। बुराड़ी केस में एक ही परिवार के 11 सदस्य एक ही तरीके से मृत पाए गए थे।

कहां देखें सीरीज

अगर आप सस्पेंस और मिस्ट्री सीरीज देखना चाहते हैं तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस सीरीज के 6 एपिसोड्स हैं। हर एपिसोड 25 से 41 मिनट का है।

इस सीरीज में तमन्ना ने अपना किरदार काफी शानदार निभाया है। इस सीरीज के लिए उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।

आखिरी सच को रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म हिंदी में बनी है, लेकिन इसे आप तमिल, तेलुगु, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम भाषा में अवेलेबल है।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

तमन्ना भाटिया की इस हॉरर क्राइम सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है।

कैसी है परफॉर्मेंस

तमन्ना भाटिया की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है पुलिस के किरदार में। अभिषेक बनर्जी ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN