Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘लोकतंत्र बचाने से पहले हिमाचल प्रदेश को सुधार दीजिए’, राहुल गांधी से...

‘लोकतंत्र बचाने से पहले हिमाचल प्रदेश को सुधार दीजिए’, राहुल गांधी से क्या बोलीं सोना मोहपात्रा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/9975_1791892918005_thaZ_1791892923567_6Sw6_0f7c5c9a-be70-4aab-8d5f-641305c2dfb1_Vdsk.jpg

सोना मोहपात्रा ने लिखा, ‘प्रिय राहुल गांधी, लोकतंत्र सुधारने से पहले क्या आप हिमाचल प्रदेश को सुधारने से शुरुआत कर सकते हैं? 9 साल बाद यहां लौटी तो पहाड़ियों पर फैला कचरा और दम तोड़ती नदियों की हालत देखकर हैरान रह गई।’

गायिका सोना मोहपात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हिमाचल प्रदेश की हालत सुधारने पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोकतंत्र को सुधारने की बात करने से पहले कांग्रेस को अपने शासन वाले राज्य में बेहतर काम करके दिखाना चाहिए। मोहपात्रा ने कहा कि 9 साल बाद हिमाचल प्रदेश लौटने पर पहाड़ियों पर फैला कचरा और नदियों की खराब हालत देखकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा कि हिमाचल प्रदेश को बेहतर शासन का उदाहरण बनाया जाना चाहिए। लोगों से जनादेश मांगने के साथ सरकार को अपने काम से भी जनता का भरोसा जीतना चाहिए।

सोना मोहपात्रा की यह टिप्पणी राहुल गांधी के उस बयान के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार को लेकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार और मौजूदा सरकार के जाने के बाद लोकतंत्र को सुधारने की शुरुआत होगी। उन्होंने संसद के केंद्रीय कक्ष में विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों को संबोधित करते हुए दिए गए अपने भाषण का वीडियो भी शेयर किया था।

सोना मोहपात्रा ने अपनी पोस्ट में क्या कहा

सोना मोहपात्रा ने राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा, ‘प्रिय राहुल गांधी, लोकतंत्र सुधारने से पहले क्या आप हिमाचल प्रदेश को सुधारने से शुरुआत कर सकते हैं? 9 साल बाद यहां लौटी तो पहाड़ियों पर फैला कचरा और दम तोड़ती नदियों की हालत देखकर हैरान रह गई। कांग्रेस शासित इस राज्य को बेहतर शासन का उदाहरण बनाइए। सिर्फ जनादेश मत मांगिए, उसे अपने काम से हासिल भी कीजिए।’

सोना मोहपात्रा की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने शासन वाले राज्यों में बेहतर काम करके दिखाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि राहुल के पास हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल को बेहतर शासन का उदाहरण बनाने के मौके हैं। इससे वह साबित कर सकते हैं कि कांग्रेस जनता के सामने एक बेहतर विकल्प है।

पोस्ट पर क्या बोले इंटरनेट यूजर्स

एक शक्स ने कहा कि अगर राहुल गांधी इनमें से किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनकर काम करके दिखाएं, तो उनकी प्रशासनिक क्षमता का आकलन करना आसान होगा। एक अन्य यूजर ने कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। एक दूसरे यूजर ने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की सरकारों की जवाबदेही पर भी ध्यान देना चाहिए, जहां कांग्रेस सत्ता में है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN