Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/GNew_1791899564948_7P0E_1791899575823_YdUn_8e38919b-fec1-41a4-8727-e52853ae411b_6VNJ.pngगौरव खन्ना एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने छोटे पर्दे पर लौटने वाले हैं। शो का ऐलान कर दिया गया है, हालांकि अभी इसका टाइटल जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
गौरव खन्ना के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि उनका नया शो शुरू होने जा रहा है।
सुपरस्टार एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर प्रोडक्शन के शो में गौरव खन्ना को मेल लीड रोल मिला है और इसी सीरियल में श्रद्धा आर्या फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। स्टार प्लस ने सोशल मीडिया गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ एक कोलैब पोस्ट करके इस शो का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है। एक तरफ जहां एकता कपूर का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ खत्म हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना के साथ उन्होंने इस नए शो का ऐलान करके हलचल मचा दी है।
श्रद्धा आर्या के साथ गौरव खन्ना का नया शो
मेकर्स ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें गौरव खन्ना एक आलीशान गाड़ी से स्टाइलिश अवतार में उतरते हैं। मीडिया वहां उनका इंतजार कर रही हैं। जर्नलिस्ट उनसे पूछते हैं कि क्या उनका कोई नया शो आ रहा है? गौरव खन्ना कुछ नहीं बताते और इसी बीच श्रद्धा आर्या भी एक चमचमाती गाड़ी से आती हैं। मीडिया उनसे भी सवाल करना शुरू कर देता है कि उनके नए शो का नाम क्या होगा? हालांकि दोनों ही कुछ नहीं बोलते और आगे बढ़ जाते हैं। इस प्रोमो वीडियो पर ढेरों लोगों ने गौरव खन्ना को उनके नए शो के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
बिग बॉस में एकता कपूर ने उड़ाया था मजाक
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में उस वक्त को याद किया है जब ‘बिग बॉस’ में रहते हुए गौरव खन्ना ने एकता कपूर से काम मांगा था और उन्होंने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था- आपको काम की क्या जरूरत है, आप तो पहले से सुपरस्टार हैं। मालूम हो कि KKK में पार्टिसिपेट करने से पहले गौरव खन्ना रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में नजर आए थे। एक यूजर ने इसी बात पर कमेंट किया- एकता कपूर ने बिग बॉस में गौरव खन्ना को छोड़कर बाकी 2-3 लोगों को चुना था। जब उसने काम मांगा तो उसके ऊपर एक क्यूट जोक मार दिया। लेकिन आज वही उनके साथ काम करने जा रहा है।
गौरव खन्ना ने किए बैक टू बैक रियलिटी शोज
मालूम हो कि ‘अनुपमा’ सीरियल के बाद गौरव खन्ना की किस्मत ऐसी चमकी कि उन्होंने रुकने का नाम ही नहीं लिया। अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने के बाद गौरव ने रियलिटी टीवी शो ‘सेलेब्रिटी मास्टर शेफ’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। इस शो में वह विनर बने और इसके ठीक बाद वह सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस में पहुंच गए। यहां भी वह विनर बनकर उभरे और इसके बाद उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के तौर पर अपना तीसरा रियलिटी शो किया। अब एकता कपूर के फैमिली ड्रामा शो में वह नजर आने वाले हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




