Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/Qazi_and_Q_1791894898066_1rQz_1791894901639_FxnC_51042819-2d2c-432f-9b0b-ae62f564fa25_8Cds.jpgबिग बॉस 20 में चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं। पहले जहां आसिफ घर के कैप्टन बने थे, वहीं अब खबर है कि स्काउट ओपी को नया कप्तान बनाया गया है।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं। हर कंटेस्टेंट घर में अपनी जगह पक्की करने की भरसक कोशिश कर रहा है, इस बीच बिग बॉस के ट्विस्ट उनके लिए नई चुनौतियां पैदा कर रहे हैं। एक ताजा जानकारी के मुताबिक स्काउट ओपी को बिग बॉस हाउस का नया कप्तान चुना गया है। इससे पहले आसिफ खान को कैप्टन चुना गया था। लव गिल को एक स्पेशल पावर मिली थी और इसके बाद उन्होंने आसिफ को घर का कप्तान बनाया था। लेकिन अब एक बार फिर खेल बदल गया है।
यह कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन
बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म लाइवफीड ने अपनी एक पोस्ट में बताया है कि स्काउट ओपी को घर का नया कैप्टन बना दिया गया है। स्काउट का कैप्टन बनना इसलिए भी बिग बॉस हाउस में चीजें बदल सकता है, क्योंकि हाल ही में सलमान खान ने उन्हें काफी डांटा था। स्काउट को ‘वीकेंड का वार’ में काजी और माही के साथ खराब बर्ताव के लिए भाईजान से डांट पड़ी थी। अब जब उन्हें कैप्टन बनाया गया है, तो देखना यह है कि क्या वह बिग बॉस हाउस में चीजें बदलेंगे या फिर बदला निकालते नजर आएंगे।
ठीक नहीं है काजी की मानसिक स्थिति?
इसके अलावा बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले अन्य प्लेटफॉर्म्स का दावा है कि काजी तौकीर की घर में मानसिक हालत बिगड़ती जा रही है। वह घरवालों के बीच बैठे अपने आप से ही बातें करते रहते हैं। कभी वह क्रिकेट कमेंट्री करना शुरू कर देते हैं तो कभी किसी अन्य बात पर खुद से ही बातें करते रहते हैं। एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें काजी क्रिकेट कमेंट्री कर रहे हैं और उनसे आसपास बैठे लोग उन्हें अजीब नजर से देख रहे हैं। मैरी कॉम वहां से उठकर चली जाती हैं और माही उन्हें हैरत भरी नजर से देखती रहती हैं।
काजी की मेंटल हेल्थ पर रिएक्शन्स
खबरी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा- इस बंदे काजी को सीरियसली ट्रीटमेंट की जरूरत है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। मैं मेकर्स से विनती करता हूं कि उसे एक अच्छे हॉस्पिटल भेजें। वह घर के भीतर सिर्फ हंसी की वजह बनकर रह गया है और यह ठीक नहीं है। बात कमेंट सेक्शन की करें तो लोगों ने भी इस बात से इत्तेफाक जताया है। एक शख्स ने लिखा- हम तो यह बात कम से कह रहे हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- मेरी बात तो कोई मान ही नहीं रहा। मैं कब से कह रहा हूं कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




