Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘जंग का मैदान’ बना बिग बॉस हाउस, आसिफ-लव में भयंकर झगड़ा, यह...

‘जंग का मैदान’ बना बिग बॉस हाउस, आसिफ-लव में भयंकर झगड़ा, यह कंटेस्टेंट हुआ बाहर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/BB_20_Fighy_1791912717931_eWJ8_1791912728867_vEfp_2d4dae3a-fe7c-434c-9c7f-8e512e9783de_530C.jpg

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में एक नहीं बल्कि 2-2 बड़े झगड़े देखने को मिलेंगे। प्रोमो वीडियो में इसकी एक झलक जारी की गई है।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपमकिंग एपिसोड में घर के अंदर का माहौल बिगड़ता नजर आएगा। खबर तो पहले ही आ चुकी थी कि घर के अंदर झगड़ा इस स्तर तक बढ़ जाएगा कि मेकर्स को सख्त एक्शन लेना पड़ेगा। हालांकि अभी तक इसका वीडियो क्लिप सामने नहीं आया था। आज मंगलवार को जब बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले कुछ प्लेटफॉर्म पर इसकी झलकियां लीक की गईं, तो इसी बीच मेकर्स ने भी एक अनदेखा वीडियो क्लिप रिलीज किया गया है। घर जंग का मैदान बन जाएगा और एक नहीं बल्कि 2-2 झगड़े दिखाई पड़ेंगे।

आसिफ और लव के बीच टक्कर

बिग बॉस 20 के मंगलवार के एपिसोड की आखिर में जो स्पॉयलर वीडियो रिलीज किया गया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि गार्डन एरिया में जोरदार झगड़ा हो रहा है। आसिफ खान और लव गिल के बीच झगड़ा इस स्तर तक बढ़ जाता है कि बाकी सभी घरवालों को बीच में आकर उन्हें रोकना पड़ता है। आसिफ खान गुस्से में लव के ऊपर हावी होते नजर आ रहे हैं और लव भी पीछे हटने के नाम नहीं ले रही हैं। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि लव गिल गुस्से में आसिफ से कहती हैं कि अगर आपको बात नहीं पता है तो मुझे मत बोलो किसी भी बात को लेकर।

लव गिल पर आसिफ का आरोप

आसिफ भी कहां शांत रहने वाले थे। जब लव गिल कहती हैं कि आपको पता ही नहीं है कि बात क्या है। इस पर आसिफ बड़ी-बड़ीं आंखें करके गुस्से में आग बबूला हुए लव की तरफ बढ़ते हैं और उनसे चुप रहने को कहते हैं। हालांकि लव भी शांत नहीं हुईं और बोलीं- क्यों रहूं मैं चुप। जहां आसिफ लव के ऊपर चापलूस होने का आरोप लगाते हैं, वहीं लव भी कहती हैं कि उन्हें बात ही नहीं पता है कि वह क्या बात कर रही थीं। एक तरफ जहां बिग बॉस हाउस में लव और आसिफ के बीच जोरदार झगड़ा देखने मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ नकुल भी कम नहीं पड़ेंगे।

गुल्लू और नकुल में हुई हाथापाई

पहले ही खबर आ चुकी है कि नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई हो जाएगी। इसकी वजह से नकुल को बेघर होना पड़ेगा। बिग बॉस हाउस में कदम रखने के बाद 24 घंटे से भी कम वक्त में एविक्ट होने वाले नकुल दूसरे कंटेस्टेंट बन गए हैं। इससे पहले पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस हाउस से इतनी जल्दी बाहर किया गया था। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सभी कंटेस्टेंट सिर झुकाए बैठे हैं और बिग बॉस उनसे बात कर रहे हैं। बिग बॉस कहते हैं- आज घर में एक अप्रिय घटना हुई है। घर के सबसे अहम नियम का उल्लंघन हुआ है। देखना यह है कि आखिर यह झगड़ा हुआ कैसे और गुल्लू कितने गलत हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN