Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/Top_10_tv_actors_1791908689964_snkg_1791908693430_V8x7_e6708c00-eedf-4c5a-b50c-372ad9ad5d62_npZt.jpgTop 10 Actors of this Week: एक्टिंग की दुनिया में चीजें काफी तेजी से बदलती हैं और इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में भी एक्टर्स की पोजिशन बदली है।
टीवी शोज की तरह दर्शकों की एक्टर्स को लेकर पसंद भी बदलती रहती है। कभी किसी एक्टर का काम और उसके शो का बज ज्यादा रहता है, तो कभी कोई दूसरी लिस्ट में ऊपर आ जाता है। इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते सबसे पॉपुलर शोज की लिस्ट में कौन किस पायदान पर रहा है। गॉसिप टीवी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें रुपाली गांगुली से लेकर सृति झा, रोहित पुरोहित और पार्थ समाथान समेत कई एक्टर्स के नाम हैं। हालांकि इस हफ्ते नंबर वन कौन रहा? चलिए जानते हैं।
लिस्ट में सबसे नीचे रहीं रुपाली
टॉप 10 टीवी एक्टर्स की लिस्ट में इस हफ्ते ‘अनुपमा’ सीरियल में लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सबसे नीचे की पोजिशन पर हैं। उनसे ठीक ऊपर 9वीं पोजिशन पर ‘ये फितूर तेरा’ फेम एक्ट्रेस देब चंद्रिमा का नाम है। इसी सीरियल में अहम किरदार निभा रहे एक्टर ईशान धवन टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 8 पर काबिज हैं। लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान पौद्दार का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित पुरोहित को नंबर 7 की पोजिशन मिली है।
इन एक्टर्स ने बॉटम 5 को पछाड़ा
इसी सीरियल में फीमेल लीड रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला नंबर 6 पर बनी हुई हैं। समृद्धि शुक्ला इस सीरियल YRKKH में अभिरा शर्मा का किरदार निभा रही हैं। अब बात करते हैं उन एक्टर्स की जो बॉटम 5 को पछाड़कर लिस्ट में टॉप 5 के भीतर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। टीवी सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ के मुख्य कलाकार शब्बीर अहलूवालिया टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 5 पर काबिज हैं। इसके ठीक ऊपर नंबर 4 की पोजिशन पर ‘शायद यही प्यार है’ फेम एक्ट्रेस अदिति देव शर्मा हैं।
सबको पछाड़ टॉप 3 में ये नाम
अब बात टॉप 3 शोज की करते हैं। बीते कुछ वक्त में ‘तुम देना साथ मेरा’ और ‘सेहर होने को है’ सीरियल दर्शकों का फेवरिट बन चुका है। बड़े-बड़े टीवी शोज को पछाड़ते हुए नंबर 3 पर ‘तुम देना साथ मेरा’ फेम एक्ट्रेस सृति झा ने अपनी जगह पक्की की है। दिलचस्प बात यह है कि टॉप 2 में दोनों ही नाम ‘सेहर होने को है’ सीरियल से हैं। क्या आप गेस कर सकते हैं? नंबर 2 पर इस हफ्ते रही हैं भाविका शर्मा और पहली पोजिशन पर टॉपर का ताज लिए बैठे हैं एक्टर पार्थ समाथान। वैसे आपने किसका नाम गेस किया था?
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




