Home rss world hindi फ्लाईदुबई विमान में अकेला नहीं था को-पायलट! स्मित मच्छार को मारने की...

फ्लाईदुबई विमान में अकेला नहीं था को-पायलट! स्मित मच्छार को मारने की हुई थी एक और कोशिश

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मित पर जानलेवा हमले के बाद आरोपी ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की। लेकिन इस बीच बुरी तरह घायल होने के बावजूद मच्छार ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला। इसके बाद कुछ यात्री और क्रू मेंबर्स कॉकपिट में घुसे।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बीते 30 सितंबर को हुई खौफनाक घटना को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब यह दावा है कि कॉकपिट में पायलट पर हमला कर प्लेन क्रैश कराने की कोशिश करने वाला हम्माम अल-हम्मामी फ्लाइट में अकेला नहीं था। उसके साथ कुछ क्रू मेंबर्स भी इस साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। यह दावा विमान में उस समय मौजूद एक यात्री ने किया है। इस यात्री के मुताबिक जब भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला हुआ था और उसके बाद लोग हमलावर पर काबू करने की कोशिश की थी, तब कुछ संदेहास्पद चीजें हुईं।

गौरतलब है कि फ्लाई दुबई की फ्लाइट पर बीते महीने बड़ा हमले की कोशिश हुई थी। कॉकपिट के अंदर को-पायलट ने कैप्टन मच्छार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हालांकि खून से लथपथ होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का लॉक खोल दिया। दरवाजा खुलते ही बाहर मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने तुरंत अंदर जाकर हमलावर को-पायलट को दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक हमलवार विमान को क्रैश करना चाहता था। तब विमान में 174 लोग सवार थे। बाद में विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

हमलवार को रिहा करने की हुई कोशिश?

यरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में सवार यात्री असाफ रजुआन ने आरोप लगाया है कि हमलावर को यात्रियों द्वारा काबू किए जाने की कोशिश के बीच एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे आजाद करने की कोशिश की। इसके अलावा एक अन्य अटेंडेंट ने घायल कैप्टन के पास जाकर उन्हें एक गोली देने की भी कोशिश की। हालांकि, रजुआन ने कहा है कि उनके पास क्रू के हमलावर के साथ मिले होने का उनके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है। इसे लेकर कोई पुख्ता जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

इजराइली चैनल N12 के ‘उल्पान शिशी’ को दिए इंटरव्यू में असाफ रजुआन ने बताया कि जब यात्रियों ने मिलकर हमलावर को-पायलट को विमान में रखे कुछ केबल्स की मदद से बांध दिया, तब एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उस बंधन को ढीले करने शुरू कर दिए। उनके मुताबिक यात्रियों को इसमें बीच-बचाव करना पड़ा। आगे उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार के खून को रोकने की कोशिश के बीच एक अटेंडेंट उनके पास एक गोली लेकर पहुंची। हालांकि यात्रियों ने इसमें भी हस्तक्षेप किया और गोली दिए जाने के मकसद पर सवाल उठाए।

हम्माम अल-हम्मामी से पूछताछ जारी

इस घटना को संयुक्त अरब अमीरात ने आतंकी हमला करार दिया है। हमलवार हम्माम अल-हम्मामी ने कहा है कि वह इजरायल से गाजा का बदला लेना चाहता था और इसीलिए उसने विमान को क्रैश कराने की योजना बताई। इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें शक है कि ये हमला ईरान ने कराया था। हालांकि जांच में अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमलवार ओमान का है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN