Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तूने मुझे बुलाया शेरावालिए…अमिताभ से लेकर अक्षय कुमार ने गाए हैं ये...

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए…अमिताभ से लेकर अक्षय कुमार ने गाए हैं ये माता के गाने, मुस्लिम था सिंगर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/adc8544e-4807-4615-b424-527005dad2d8_1791977942988_s2PH_1791977952547_OPH2_ecac41a0-a1c6-4e73-9316-5e8f5bb79bf1_n0X8.png

क्या आप जानते हैं हिंदी फिल्मों में अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार राजेश खन्ना ने भी माता के गीत गाए हैं। हिंदी फिल्मों के ये 6 माता के गाने आज हर देवी चौकी और जागरणों में सुने जाते हैं। 

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए…अमिताभ से लेकर अक्षय कुमार ने गाए हैं ये माता के गाने,

देशभर में नवरात्रि की धूम है। माता की चौकी और जागरणों में उनके गीत सुनाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में बॉलीवुड एक्टर ने भी माता के गीतों को गाया है। अक्षय कुमार से लेकर जीतेंद्र, राजेश खन्ना ने माता के नाम के गाने स्क्रीन पर गाए हैं। इन गानों ने ऑडियंस के बीच अलग पहचान बनाई और सालों बाद भी माता की चौकी और जागरणों में इन गानों को सुना जाता है। फिल्मों में माता के नाम पर गाए गए ये 6 गाने। जानिए इन गीतों को किसने लिखा था और किसने दी थी आवाज।

अपनी संतोषी मां- जय संतोषी मां

1975 में फिल्म आई थी जय संतोषी मां। इस फिल्म के लगभग सभी गाने माता के लिए गाए गए थे। लेकिन एक गाना ‘यहां वहां जहां तहां मत पूछों कहां-कहां अपनी संतोषी मां’ खूब पसंद किया गया था। ये गाना कवि प्रदीप ने लिखा था और उन्होंने खी गाया था। ये माता का गीत आत्मा को सुकून देता है

ओ माता शेरावाली- सुहाग

क्या आप यकीन करेंगे कि अमिताभ बच्चन और रेखा ने रोमांटिक गानों के अलावा एक गाना माता के नाम का भी गाया है। साल 1979 में फिल्म आई थी सुहाग। इस फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट थी। इसी फिल्म में एक गाना माता पर भी था’ गाने के बोल थे ‘ओ माता शेरावाली’। इस गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा नजर आए थे। ये एक तरह का गरबा डांस सॉंग था। गाने को आवाज मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने दी थी।

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए-आशा

साल 1980 में जीतेंद्र, रीना रॉय और रामेश्वरी की एक फिल्म आई थी जिसका नाम था ‘आशा’। इस फिल्म का गाना ‘शीशा हो या दिल हो आखिर टूट जाता है’खूब मशहूर हुआ था। लेकिन इसमें एक और भक्ति गीत था जिसका नाम था ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिए’। इस गाने को फिल्म में जीतेंद्र और एक्ट्रेस रामेश्वरी पर फिल्माया गया गया था। आज भी माता के लिए ये गाना भक्त श्रद्धा के साथ गाते हैं। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था। इस गाने को अपनी आवाज एक मुस्लिम सिंगर ने दी थी। वो सिंगर थे मोहम्मद रफी। माता के गाने के लिए मोहम्मद रफी ने नरेंद्र चंचल के साथ मिलकर ये गाना रिकॉर्ड किया जो आज भी बहुत खास है।

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है- अवतार

1983 में राजेश खन्ना की फिल्म अवतार रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर का किरदार अपने बीमार बेटे को मां के दरबार में लेकर जाते हुए गाना गाते हैं। फिल्म में शबाना आजमी लीड रोल में थी। गाना था ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था। महेंद्र कपूर, नरेंद्र चंचल और आशा भोसले की आवाज में ये गाना रिकॉर्ड हुआ था जो आज भी सुना जाता है।

मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया-खिलाड़ियों का खिलाड़ी

1996 में अक्षय कुमार के करियर की एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म में रेखा नेगेटिव रोल में थीं और रवीना टंडन ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक भक्ति गीत गाते हैं। वो गाना था ‘मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया’। उस साल आई फिल्म का ये गाना खूब पसंद किया गया था। इस गाने को देव कोहली ने लिखा था। देव कोहली वहीं हैं जिन्होंने सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के गाने लिखे थे। अनु मलिक का म्यूजिक था और आवाज थी सोनू निगम की।

जय माता दी- आरजू

अक्षय कुमार ने माता के लिए भक्ति अपनी अगली फिल्म में भी दिखाई थी। साल 1999 में आई फिल्म आरजू में अक्षय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। सैफ अली खान ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था।

इस फिल्म में भी एक माता पर गाना था जिसके बोल थे ‘दुनिया से दूर जा रहा हूं, मैं तेरे पास आ रहा हूं जय माता दी’। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था और एक बार फिर सोनू निगम अक्षय कुमार की आवाज बने थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN