Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Koffee With Karan 9: सलमान खान ने की ‘धुरंधर’ में रणवीर की...

Koffee With Karan 9: सलमान खान ने की ‘धुरंधर’ में रणवीर की तारीफ, अक्षय के बारे में कही ये खास बात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffeff_ccedffcff_1792001405946_nDxP_1792001413717_VEAI_47c886f1-ee07-4858-8374-5180f969ace7_niuD.jpg

कॉफी विद करण सीजन 9 में सलमान खान ने खुलकर धुरंधर में एक्टर रणवीर सिंह की तारीफ की है। साथ ही अक्षय कुमार के बारे में कुछ खास कहा है। ये एपिसोड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

कॉफी विद करण सीजन 9 का पहला एपिसोड आ चुका है। सलमान खान के साथ इस नए सीजन की शुरुआत हुई है। इस पहेले एपिसोड में सलमान ने अपनी बच्चे, शादीम बायोपिक के अलावा इंडस्ट्री के एक्टर्स के बारे में अपनी खुलकर बात की है। सलमान ने साल की सबसे चर्चित फिल्म धुरंधर के एक्टर रणवीर सिंह की खुलकर तारीफ की। अक्षय कुमार के बारे में कुछ खास कहा है। साथ ही एक्टर ने बताया कि शाहरुख खान और आमिर खान उनके लिए भाई जैसे हैं।

सलमान खान ने की रणवीर सिंह की तारीफ

कॉफी विद करण सीजन 9 के इस एपिसोड में करिश्मा कपूर खास रेपिड फायर राउंड के लिए आई थीं। इस दौरान करिश्मा ने सलमान से सवाल किया कि फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर ने ज्यादा प्रभाव छोड़ा या ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने। इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा कि दोनों ही अलग स्तर के किरदार थे और दोनों ने अपने किरदारों के साथ अच्छा काम किया। दोनों एक्टर्स की तुलना नहीं की जा सकती है। आगे सलमान ने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘खासकर ‘धुरंधर’ में रणवीर को अपनी सारी एनर्जी पर कंट्रोल करना पड़ा। वो हर काम बहुत बड़े स्तर पर करते हैं, और उन्हें इस आदत पर काफी हद तक कंट्रोल करना पड़ा। एक एक्टर के तौर पर, इसमें इनसिक्यूरिटी की काफी गुंजाइश होती है, लेकिन इस फिल्म में उन्हें ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ। एक एक्टर के तौर पर और ‘धुरंधर’ में अपने रोल को लेकर वह पूरी तरह से आश्वस्त और सिक्योर लगे हैं।’

सलमान ने अक्षय कुमार के बारे में कही ये बात

सलमान ने आगे अक्षय कुमार की भी खुलकर तारीफ की। एक्टर ने कहा, ‘अक्षय किसी के भी काम में दखल नहीं देते। उन्हें बस अपने काम से मतलब होता है। वो कभी गॉसिप नहीं करते। वो बस अपना काम करते हैं और घर जाते हैं। वो ही ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत तेजी से तरक्की की है। मुझे हैरानी होती है कि वे इतना शानदार काम कैसे कर लेते हैं।’

करण जौहर के पिता से था खास कनेक्शन

कॉफी विद करण सीजन 9 के इस पहले एपिसोड की शुरुआत में सलमान ने करण जौहर को उनके पापा यश जौहर से मिली मदद के बारे में बताया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ सिर्फ इसलिए की थी क्योंकि उनके पिता और मां को वो बहुत खास मानते थे। सलमान ने एक पुराना किस्सा भी बताया। एक्टर ने कहा कि जब उन्हें फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ की शूटिंग के लिए मोरिशस की गवर्मेंट से शूटिंग के लिए मदद चाहिए थी तो करण के पिता ही यश जौहर ने तुरंत उनका वो काम करने में मदद की थी। वो अगले ही दिन मोरिशस की गवर्मेंट के साथ उनका वो काम कर आए थे। इसके बाद से सलमान ने तय कर लिया था कि वो करण जौहर की फिल्म बिना पैसे के भी कर देंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN