Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/14/1200x900/Sanjay_Dutt_and_Salman_Khan_1792000911515_NNYc_1792000916929_6hUW_04a5fb5e-a9e3-48f1-bcce-8d652ac62d6b_f5IV.pngKoffee with Karan 9: कॉफी विद करण में सलमान खान को करण जौहर ने उनके सबसे करीबी लोगों के वीडियो मैसेज सुनाए। इसमें संजय दत्त का भी मैसेज था।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ‘कॉफी विद करण’ के इस सीजन में पहले मेहमान रहे। शो का पहला एपिसोड बुधवार रात को रिलीज कर दिया गया है। इसमें सलमान खान ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर फिल्मी करियर तक के बारे में ढेर सारी बातें की। इस दौरान करण जौहर ने एक खास सेकमेंट भी रखा, जिसमें सलमान खान के कुछ सबसे करीबी लोगों के वीडियो मैसेज उन्होंने स्क्रीन पर चलाए। संजय दत्त, वरुण धवन और बॉबी देओल के वीडियो मैसेज देखते हुए कभी सलमान इमोशनल हुए, तो कभी उनके चेहरे पर मुस्कान खिंच गई। लेकिन सबसे खास रहा संजय दत्त का वीडियो मैसेज।
सगे बेटे जैसा प्यार करते थे धर्मेंद्र
बॉबी देओल ने सलमान खान के लिए रिकॉर्ड किए वीडियो मैसेज में कहा, “मेरे पापा (दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र) और आपका रिश्ता बहुत कमाल का था। वह आपको अपने बेटे जैसा ही प्यार करते थे। यह सच है कि आपमें और उनमें बहुत सारी समानताएं हैं। उन्होंने हमेशा यह कहा है।” वरुण धवन ने सलमान खान के लिए कहा कि वह हमेशा लोगों के लिए खड़े होते हैं। जब भी लोगों को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती हैं, तो सलमान खान उनके लिए सबसे आगे खड़े होते हैं। संजय दत्त ने अपने वीडियो मैसेज में तो सलमान से एक ‘छोटू सलमान’ की डिमांड ही कर दी।
‘हम दोनों इंडस्ट्री के बैड बॉयज हैं’
संजय दत्त ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, “मैं उन्हें भाईज (BhaiJ) कहता हूं। हाय भाईज, कैसे हो? नाम के वक्त से ही मैं उसे जानता हूं। मुझे याद है कि मैं सलीम साहब से मिलने जाया करता था और सलमान खान वर्कआउट कर रहा होता था। तभी से हमारा बहुत कमाल का रिश्ता रहा है। भाईजान और मैं इंडस्ट्री के ‘बैड बॉयज’ रहे हैं।” संजय दत्त ने एक शूटिंग का किस्सा भी सुनाया कि कैसे एक बार एक हेलिकॉप्टर शॉट में सलमान खान की वजह से वह बचे थे और यह किस्सा बहुत फनी था। संजय दत्त जब यह किस्सा सुना रहे थे तब सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
संजय दत्त ने मांगा एक ‘छोटू सलमान’
बात जब बच्चों और शादी की आई तो संजय दत्त ने कहा, “उसे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम चाहते हैं कि वह सेटल हो जाए। हम लोगों को भी एक छोटू चाहिए, कि एक छोटा सलमान हमारी गोद में हो यार। वह तो दे। शादी करके फंसना भी क्यों है? हम लोग सब शादीशुदा वाले हैं, फंसे हुए हैं।” संजय दत्त ने कहा- हमें तुम फक्र है और हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं। और कभी भी जिंदगी में कुछ भी हो, एक बड़ा भाई खड़ा है। सलमान खान ने सभी के वीडियो मैसेज सुनने के बाद कहा- ये चीजें आपको खुद से नहीं आतीं। ये चीजें आपको अपने माता-पिता से मिलती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




