Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार काउबॉय लुक में पिता सलीम खान संग दिखे Salman Khan, बोले- हम...

काउबॉय लुक में पिता सलीम खान संग दिखे Salman Khan, बोले- हम सब के बाप में है दम वंदे मातरम

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/salman_khan_salim_khan_10_15_1792027474190_zJaT_1792027479152_yEbg_86f53ea0-fba3-4bee-89d7-3dac932bb259_GONA.png

सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान खान के कैप्शन ने एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। उन्होंने लिखा- बाप बाप होता है। 

सलमान खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान खान जो कैप्शन लिखते हैं, वो हर किसी का दिल जीत लेता है। अब पिता के साथ शेयर की तस्वीरों पर लिखे कैप्शन ने भी लोगों का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान को ‘कैप्शन किंग’ बता रहे हैं।

सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ शेयर कीं तस्वीरें

सलमान खान ने पिता सलीम खान के साथ जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें पिता और बेटा, दोनों काउबॉय हैट पहने नजर आ रहे हैं। सलीम खान कुर्सी पर बैठे हैं और सलमान खान उनके पीछे खड़े हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान खान ने लिखा- बाप-बाप होता है।

सलमान खान के कैप्शन ने जीता लोगों का दिल

सलमान खान ने लिखा- हाउडी पार्टनर ही हाव एट 91, 1 बजे सोच रहा हूं बाप, बाप होता है। ये हैं असली मॉनस्टर। हम सब के बाप में है दम वंदे मातरम। एक और दिन नहीं होता, एक और दिन कम होता है। आप लोगों को समझ आया? भगवान दयालु रहे हैं…

सलमान खान की सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ

सलमान खान के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्यार लुटाया है। एक यूजर ने लिखा- बाप-बेटे की बेस्ट जोड़ी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- एक बेटे के तौर पर, सलमान खान से बहुत कुछ सीखना है। एक ने लिखा- बिग बॉस का बॉस। एक ने कहा- भाई कैप्शन के किंग हो गए हैं। एक ने लिखा- दोनों एक फ्रेम में कितने खूबसूरत लग रहे हैं। पिता के जैसे ही उनका बेटे। हमेशा खुश रहिए। एक ने लिखा- सलमान खान एक अच्छे बेटे हैं, भाई हैं और एक्टर हैं, लेकिन फिर भी वो अकेले क्यों हैं? एक ने लिखा- भाई, आप हमेशा रात के 1 बजे ही क्यों सोचते हो?

सलमान ने कर दिया मॉन्स्टर का आधिकारिक ऐलान?

एक यूजर ने लिखा- भाई ने मॉन्स्टर फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सलमान खान की फिल्म मॉन्स्टर की बात करें तो ये फिल्म वम्शी पैडीपल्ली डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म का वर्किंग टाइटल SVC63 है। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार नजर आएंगे। सलमान खान की ये फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म होगी। मॉन्स्टर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। फिल्म में सलमान खान दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। ये पहली बार है जब सलमान खान वम्शी पैडीपल्ली के साथ काम कर रहे हैं।

मॉन्स्टर से पहले रिलीज होगी मातृभूमि

सलमान खान की मॉन्स्टर के साथ-साथ फैंस को उनकी फिल्म मातृभूमि का भी इंतजार है। मातृभूमि लंबे वक्त से रिलीज का रास्ता देख रही थी। अब इस फिल्म को भारत सरकार की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। सीबीएफसी के पास से सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी भारत और चीन के बीच 2020 में हुए टकराव पर आधारित है। वहीं, हाल ही में दोनों देशों के रिश्तों में सुधार आया है, इसलिए रक्षा मंत्रालय को फिल्म में चीन से जुड़े कुछ सीन्स से आपत्तियां थीं, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई। अब ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म नवंबर में रिलीज हो सकती है। रिलीज के लिए सलमान खान 13 नवंबर पर नजर बनाए हुए हैं। उनका ये मानना है कि दिवाली के बाद का समय जब सब फेस्टिव मूड में होगें जब इस फिल्म को रिलीज करना ठीक होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN