Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Jailer 2 X Review: रजनीकांत की फिल्म हिट या फ्लॉप? सोशल मीडिया...

Jailer 2 X Review: रजनीकांत की फिल्म हिट या फ्लॉप? सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनाया फैसला

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/jailer_2_public_review_1792030790602_vlJ2_1792030794107_AjMW_f635c161-3eb4-417d-a096-ad8987789f9b_frh9.png

Jailer 2 Social Media Review: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 आज यानी 15 अक्टूबर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म को लेकर रिव्यू भी दे दिए हैं। लोगों ने रजनीकांत की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। 

रजनीकांत और विद्या बालन की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। साउथ में इस फिल्म के शोज सुबह 6 बजे से खुल गए थे। सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यूज भी सामने आने लगे हैं। एक्स यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जेलर 2 पहले दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

जेलर 2 से रजनीकांत ने लगा दी ‘आग’

एक्स पर एक यूजर ने लिखा- जेलर 2 का पहला हाफ मजेदार है। फिल्म के डार्क ह्यूमर ने मजेदार काम किया है। योगी बाबू की कॉमेडी पीक पर है। रजनीकांत ने आग लगा दी है। अनिरुद्ध का बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है। एक भी बोरिंग सीन नहीं है।

जेलर 2 है न्यूक्लियर ब्लास्ट

एक दूसरे यूजर ने लिखा- अगर मासूमियत से एक्टिंग करना आर्ट है तो रजनीकांत उस कला के पिकासो हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जेलर 2 बड़ी ब्लॉकबस्टर है। ये एक न्यूक्लियर ब्लास्ट है।

फिल्म जेलर 2 का पहला हाफ है मजेदार

एक ने लिखा- फिल्म का पहला हाफ काफी दमदार है। पहले पार्ट जैसा टेम्पलेट फॉलो किया गया है और फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है, लेकिन एक बार जैसे ही फिल्म सेट हो जाती है, नेल्सन की सिग्नेचर कॉमेडी और अनिरुद्ध के बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) के साथ सुपरस्टार को शानदार ढंग से पेश करने वाले कुछ बेहतरीन सीन्स आते हैं। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहले पार्ट की कहानी खत्म होती है। फिल्म मजेदार है।

यूजर ने सेकंड हाफ को बताया कमजोर

फिल्म के फर्स्ट हाफ की तो जमकर सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है, लेकिन सेकंड हाफ को लेकर लोगों का मानना है कि फिल्म काफी धीमी है। एक यूजर ने लिखा- जेलर 2 का सेकंड हाफ सबसे कमजोर सेकंड हाफ है। पहले हाफ में कॉमेडी थी, लेकिन सेकंड हाफ बोरिंग लगता है।

बड़े पर्दे पर छाया रजनीकांत का जादू

एक दूसरे यूजर ने लिखा- जेलर 2 मजेदार है। मेकर्स ने गलती की उत्तर भारत में सुबह के शोज न डालकर। अगर उत्तर भारत में भी फिल्म सुबह ही रिलीज की जाती है तो फिल्म 1000 करोड़ की कमाई करती। एक ने कहा जेलर 2 का पहला हाफ एवरेज से भी नीचे है और सेकंड हाफ एवरेज है। फिल्म सिनेमाघरों में देखने की जरूरत नहीं है। एक यूजर ने लिखा- जेलर 2 का पहला हाफ कॉमेडी है। एक ने कहा- रजनीकांत बड़े पर्दे पर राज करते नजर आएंगे।

रजनीकांत के एंट्री सीन ने लूट ली महफिल

एक ने लिखा- रजनीकांत की एंट्री सीन ने महफिल लूट ली। और किसी को रजनीकांत की एंट्री सीन पर रोंगटे खड़े हुए? एक ने कहा- नेल्सन ने एक बार फिर कर दिखाया है। जेलर 2 ने आग लगा दी है। एक ने लिखा- ऋतिक रोशन का कैमियो शानदार है। एक बड़ी हिट रिलीज हो गई है। एक ने लिखा- साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी जेलर 2।

जेलर 2 हिट या फ्लॉप?

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को कुछ लोगों ने एवरेज बताया है। वहीं, कुछ लोगों ने बोरिंग। लेकिन ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर लोगों के रिव्यू से साफ हो गया है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। लोगों का मानना है कि ये फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी। फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं और लोगों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है।

जेलर 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2023 में आई फिल्म जेलर का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN