Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Releases: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, 16 अक्टूबर को ओटीटी पर...

OTT Releases: नेटफ्लिक्स से प्राइम वीडियो तक, 16 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होंगी 9 फिल्में-सीरीज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/friday_16_oct_ott_release_1792029898381_hKp0_1792029903814_vv0n_bccff402-fb52-4088-8d01-be38fc3eb997_eEUw.jpg

Friday OTT Release: 16 अक्टूबर को ओटीटी पर 9 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस बार लिस्ट में हॉरर के शौकीनों के लिए भी दो फिल्में शामिल हैं। देखें लिस्ट।

ओटीटी पर इस हफ्ते भी एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है। 16 अक्टूबर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर 9 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें कहीं चोरी की एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी, तो कहीं एवरेस्ट की ऐतिहासिक चढ़ाई की रोमांचक दास्तां। अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन नई रिलीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

1. मास्टरप्लान (Masterplan)

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026

इस क्राइम कॉमेडी में स्टैनली टुची ने रोजर नाम के एक शातिर चोर का किरदार निभाया है, जो अब चोरी छोड़ चुका है। मोनालिसा की पेंटिंग चुराने के लिए वह एक हैकर और फ्रांस के विस्फोटक विशेषज्ञ को अपनी टीम में शामिल करता है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब रोजर बताता है कि दोनों बिछड़े हुए भाई-बहन हैं और वह उनका पिता है।

2. डीसी (DC)

प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026

‘डीसी’ में लोकेश कनगराज देवदास नाम के एक बागी अपराधी की भूमिका में हैं। एक लूट के दौरान पुलिस अधिकारी की मौत हो जाती है और बागी अपराधी वहां से फरार हो जाता है। वह चंद्रा नाम की सेक्स वर्कर की मदद लेता है, जिसका किरदार वामिका गब्बी ने निभाया है। शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास ‘देवदास’ से प्रेरित यह कहानी अपराध की दुनिया को नए अंदाज में पेश करती है।

3. तेनजिंग (Tenzing)

प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026

यह फिल्म शेरपा पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे की जिंदगी और 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ उनकी ऐतिहासिक एवरेस्ट चढ़ाई की कहानी दिखाती है। गेंडेन फुंटसोक ने तेनजिंग और टॉम हिडलस्टन ने हिलेरी का किरदार निभाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि तेनजिंग पहाड़ों से कितना जुड़ाव महसूस करते थे, उन्हें अपनी जिंदगी में किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा और अंग्रेजों के भेदभाव के बीच उन्होंने बराबरी का हक पाने के लिए कैसे संघर्ष किया।

4. आशा (Aasha)

प्लेटफॉर्म: जी5

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026

इस मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर में उर्वशी ने आशा नाम की एक विधवा का किरदार निभाया है, जो अपने अतीत की बुरी यादों से परेशान है। एक छोटी-सी कार दुर्घटना के बाद उसकी जिंदगी में कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। इसी दौरान उसकी मुलाकात गुस्सैल जीमोन से होती है, जिसका किरदार जोजू जॉर्ज ने निभाया है। सड़क पर शुरू हुई मामूली बहस धीरे-धीरे दोनों के बीच टकराव की वजह बन जाती है और मामला खतरनाक मोड़ ले लेता है।

5. मनी ट्रैप: द कारुन ट्रेजर (Money Trap: The Karun Treasure)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026

ठग आसिम नोयान के हाथ एक ऐसा रहस्यमयी नक्शा लगता है, जो उसे कारुन के मशहूर खजाने तक पहुंचा सकता है। इस खजाने को पाने के लिए वह अपने पुराने साथियों को फिर से इकट्ठा करता है और एक आखिरी बड़ी ठगी की योजना बनाता है। लेकिन खजाने पर सिर्फ उसकी नजर नहीं है। कई खतरनाक गिरोह और दूसरे देशों के खजाने की तलाश करने वाले लोग भी इसके पीछे पड़े हैं। यिलमाज एर्दोआन की इस कहानी में खजाने की खोज के साथ ठगी, चालबाजी और खूब सारा हंगामा देखने को मिलेगा।

6. सैक्रिफाइस (Sacrifice)

प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026

ग्रीस के एक सुनसान द्वीप पर एक अरबपति और उसकी पॉप स्टार पत्नी चैरिटी कार्यक्रम रखते हैं। लेकिन इस जश्न में उस वक्त खलल पड़ जाता है, जब जोन के नेतृत्व में आए एक उग्रवादी समूह के लोग मेहमानों को बंधक बना लेते हैं। उनका मानना है कि दुनिया को तबाही से बचाने के लिए किसी इंसान की बलि देना जरूरी है। इसके बाद वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगते हैं। इस व्यंग्य और रोमांच से भरी थ्रिलर में अन्या टेलर-जॉय, क्रिस इवांस, विंसेंट कैसेल और सलमा हायेक नजर आएंगे।

7. एन्ना विलाई (Enna Vilai)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर 2026

रामेश्वरम में रहने वाला थवासी मुथु समुद्र से सिक्के निकालकर अपने परिवार का गुजारा करता है। वह चाहता है कि उसके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले और उनकी जिंदगी बेहतर बने। एक दिन उसे समुद्र में सोने का एक कीमती पेंडेंट मिलता है। वह उसे अपने पास रखने के बजाय अधिकारियों को सौंप देता है। लेकिन उसकी ईमानदारी ही उसके लिए मुसीबत बन जाती है। देखते ही देखते उसकी इज्जत और परिवार की शांति पर खतरा मंडराने लगता है। ऐसे में एक अधिकारी सच्चाई सामने लाने में उसकी मदद करता है।

8. ईवल डेड बर्न (Evil Dead Burn)

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर

हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘ईवल डेड बर्न’ एक अच्छा विकल्प हो सकती है। सेबेस्टियन वैनिसेक के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी ऐलिस नाम की महिला की है, जिसके पति की मौत हो जाती है। इसके बाद वह अपने ससुरालवालों के साथ रहने पहुंचती है। लेकिन वहां सब कुछ सामान्य नहीं रहता। धीरे-धीरे घर में अजीब घटनाएं होने लगती हैं, जो ऐलिस की जिंदगी को डरावना मोड़ दे देती हैं।

9. फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स (Final Destination Bloodlines)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 16 अक्टूबर

अगर आपको ऐसी हॉरर फिल्में पसंद हैं, जिनमें हर पल मौत का डर बना रहता है, तो ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ देख सकते हैं। जैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ फ्रेंचाइजी की छठी किस्त है। साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म में एक बार फिर किस्मत, मौत और उससे बचने की कोशिशों की कहानी देखने को मिलती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN