Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/ramayana_kissa_15_10_1792047235634_RXPf_1792047238881_aBQl_db10b594-1ab0-4aae-bfbd-c961e4950571_Il7R.pngRamayana Kissa: रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अरविंद त्रिवेदी ने ‘रावण’ का किरदार निभाया था। ‘रावण’ का किरदार अरविंद त्रिवेदी को मिलने से ‘लक्ष्मण’ यानी सुनील लहरी को काफी निराशा हुई थी।
रणबीर कपूर की रामायण का पहला पार्ट अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। रामायण एक बड़े स्केल की फिल्म है। लेकिन रणबीर कपूर की रामायण से पहले रामानंद सागर की रामायण बनी थी। सालों बाद भी रामानंद सागर की रामायण को लोग अब तक की बेस्ट रामायण मानते हैं। आज हम आपको इसी रामायण से जुड़ा एक किस्सा बता रहे हैं।
अरविंद त्रिवेदी के रावण बनने पर निराश थे सुनील लहरी
रामानंद सागर की रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, जब सुनील लहरी यानी कि रामानंद सागर के लक्ष्मण को पता चला था कि अरविंद त्रिवेदी रावण का किरदार निभाएंगे, वो काफी निराश हुए थे।
सुनील लहरी को अरविंद त्रिवेदी पर था संदेह
सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वक्त पहले एक वीडियो शेयर कर इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें पता चला था कि अरविंद त्रिवेदी रावण का किरदार निभाएंगे तो उन्हें संदेह था कि क्या एक्टर उस रोल को अच्छे से निभा पाएंगे? उन्होंने बताया था कि उन्हें काफी निराशा हुई थी।
ये भी पढ़ें: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण के लिए सुनील लहरी नहीं थे पहली पसंद, फिर कैसे मिला रोल?
सुनील लहरी को लगा सेट पर आया है कोई मेहमान
सुनील लहरी ने वीडियो में कहा, “जब अरविंद भाई यानी रावण पहली बार शूटिंग लोकेशन पर आए, तब मुझे लगा शायद कोई मेहमान आया है किसी को मिलने के लिए। क्योंकि मैं जानता नहीं था उनको पर्सनली। तो जब मुझे पता लगा कि ये रावण के रोल के लिए आए हैं तो मुझे थोड़ी सी निराशा हुई। मुझे लगा अरे यार! रावण इतना शक्तिशाली किरदार है, इतना बड़ा किरदार है, इतना गौरवशाली किरदार है और उस किरदार के लिए अरविंद भाई पता नहीं कैसा कर पाएंगे, कैसा नहीं कर पाएंगे। लेकिन जब उन्होंने अपना गेटअप लिया, मेकअप करके और कॉस्ट्यूम पहनकर आए…ओह! कमाल है। देखकर मैं इतना इम्प्रेस हुआ कि मैं बता नहीं सकता। बिल्कुल अलग पर्सनालिटी थी और बहुत गौरव दिख रहा था उनके चेहरे पर”
ये भी पढ़ें: रामानंद सागर को ऐसे मिला था अपना ‘रावण’, शूटिंग से पहले राम की आरती करते थे अरविंद त्रिवेदी
जब सुनील लहरी ने ‘रावण’ को एक्टिंग करते देखा
सुनील लहरी ने आगे बताया कि उन्होंने तय किया कि वो सेट पर एक दिन रावण के हिस्से की शूटिंग देखेंगे। जब वो सेट पर पहुंचे तो अभिनंदन वाले गाने पर एंट्री कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें एक्टिंग करते देखना लायक था। जिस कॉन्फिडेंस से वो चल रहे थे, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वो वाकई रावण हैं। बाद में, सुनील लहरी को पता चला कि अरविंद त्रिवेदी गुजरात के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने 200-250 गुजराती फिल्में की हैं।
रामानंद सागर की रामायण की थी तगड़ी फैन फॉलोइंग
रामानंद सागर की रामायण की बात करें तो ये सीरियल 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इसमें अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अब रणबीर कपूर की रामायण में राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे। कभी पर्दे पर राम बनकर छाए अरुण गोविल को अब राजा दशरथ के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। अरुण गोविल को राम के रूप में इतना पसंद किया गया था कि आज भी लोग उन्हें राम के किरदार के रूप में ही जानते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



