Home - घक बैठे 130 इंच तक की स्क्रीन का मजा, आए दो नए...

घक बैठे 130 इंच तक की स्क्रीन का मजा, आए दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर; इतनी है कीमत

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

JUST CORSECA ने भारत में JC STUDIOX और JC STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है और ये 120 इंच से 130 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट दिखा सकते हैं।

ऑडियो और मोबाइल एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी JUST CORSECA ने होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में एंट्री करते हुए दो नए स्मार्ट प्रोजेक्टर JC STUDIOX (JST 830) और JC STUDIOX PRO (JST 832) लॉन्च किए हैं। इन प्रोजेक्टर के जरिए यूजर्स घर पर बड़ी स्क्रीन पर फिल्में, वेब सीरीज और वीडियो देख सकेंगे। दोनों प्रोजेक्टर 4K कंटेंट सपोर्ट करते हैं, हालांकि इनका नेटिव रेजोल्यूशन अलग-अलग है। कंपनी के मुताबिक, ये प्रोजेक्टर 120 इंच और 130 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट दिखा सकते हैं।

सम्बंधित सुझाव

ऐसे हैं JC STUDIOX (JST 830) के फीचर्स

JUST CORSECA JC STUDIOX (JST 830) में 1280×720 पिक्सल का नेटिव HD रेजोल्यूशन दिया गया है। यह 1080p और 4K कंटेंट को भी सपोर्ट करता है, लेकिन इसका वास्तविक आउटपुट नेटिव HD रेजोल्यूशन तक सीमित है। इसमें 170 ANSI ल्यूमेंस की ब्राइटनेस और 4000:1 का FOFO कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। यह प्रोजेक्टर 40 इंच से लेकर 120 इंच तक की स्क्रीन पर तस्वीर दिखा सकता है। इसमें ऑटो कीस्टोन करेक्शन दिया गया है, जो प्रोजेक्टर को किसी भी एंगल पर रखने की स्थिति में इमेज के आकार को सही करने में मदद करता है।

प्रोजेक्टर Android 11 पर काम करता है और इसमें H713 क्वाड-कोर ARM Cortex-A53 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI, USB और ऑडियो पोर्ट दिए गए हैं। यूजर्स AirPlay और Miracast के जरिए अपने कम्पैटिबल आईफोन या एंड्रॉयड डिवाइस की स्क्रीन भी मिरर कर सकते हैं। इसमें 3W का इनबिल्ट स्पीकर मिलता है। जरूरत पड़ने पर एक्सटर्नल ब्लूटूथ स्पीकर और हेडफोन भी कनेक्ट किए जा सकते हैं। कंपनी ने इसके LED लाइट सोर्स की लाइफ 50,000 घंटे से ज्यादा बताई है।

ऐसे हैं JC STUDIOX PRO के फीचर्स

JC STUDIOX PRO (JST 832) इस सीरीज का ज्यादा प्रीमियम मॉडल है। इसमें 1920×1080 पिक्सल का नेटिव Full HD रेजोल्यूशन दिया गया है। यह 4K कंटेंट को भी सपोर्ट करता है। इसमें 350 ANSI ल्यूमेंस की ब्राइटनेस और 6000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। यह 40 इंच से लेकर 130 इंच तक की स्क्रीन पर प्रोजेक्शन कर सकता है। इसमें ऑटो डिजिटल फोकस और ऑटो कीस्टोन करेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो तस्वीर की स्पष्टता और आकार को एडजस्ट करने में मदद करते हैं।

सम्बंधित सुझाव

इस प्रोजेक्टर की खासियत इसका 360 डिग्री रोटेटिंग डिजाइन है। इसकी मदद से यूजर्स जरूरत के हिसाब से प्रोजेक्शन एंगल बदल सकते हैं और दीवार के अलावा छत पर भी कंटेंट देख सकते हैं। यह Android 12 पर काम करता है और इसमें 1GB RAM तथा 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, डुअल-बैंड Wi-Fi और Wi-Fi 6 सपोर्ट मिलता है। इसमें HDMI, USB 2.0, ऑडियो पोर्ट और 3W का इनबिल्ट स्पीकर भी है। इसका वजन 1.2 किलोग्राम है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान हो सकता है। कंपनी के अनुसार, इसके LED लाइट सोर्स की लाइफ भी 50,000 घंटे से ज्यादा है।

इतनी रखी गई है कीमत

JUST CORSECA के मुताबिक, दोनों प्रोजेक्टर Netflix, Amazon Prime Video और YouTube को सपोर्ट करते हैं। इनके बॉक्स में रिमोट कंट्रोल, AC पावर केबल, यूजर मैनुअल और एक प्रोजेक्शन स्क्रीन भी दी जाएगी।

JC STUDIOX (JST 830) की कीमत 6,999 रुपये और JC STUDIOX PRO (JST 832) की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। दोनों प्रोजेक्टर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देश के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN