Source :- LIVE HINDUSTAN
इनर और आउटर स्क्रीन की रिपेयर कॉस्ट
टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, अगर गलती से भी इस फोन की मेन स्क्रीन टूटी, तो इसे रिपेयर कराना काफी महंगा पड़ सकता है, क्योंकि इसे रिपेयर कराने का खर्च, एक नए ‘iPhone 17’ की कीमत से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन डुओ को रिपेयर कराने में सबसे बड़ा खर्च इसके मेन इनर डिस्प्ले को ठीक करने का है, जिसकी कीमत अकेले 1,49,900 रुपये है। भारत में, iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होती है। इसका मतलब यह है कि iPhone Duo की अंदरूनी स्क्रीन को रिपेयर करने का खर्च, एक नए iPhone 17 की कीमत से 50,000 रुपये से भी ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, आउटर स्क्रीन को बदलने का खर्च लगभग 42,900 रुपये आ सकता है। अगर आउटर स्क्रीन और बैक ग्लास दोनों डैमेज हो जाते हैं, तो रिपेयर का खर्च 55,900 रुपये तक हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



