Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/rjm_1792074780322_S1Fg_1792074787062_Mxps_0732fcba-b55e-4b5e-b05f-0e172fd1918d_oNdA.jpgरामायण फिल्म का इंटरनेशनल प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर पूरा इंग्लिश में है और इसमें एक लाइन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
रणबीर कपूर की फिल्म रामयण को लेकर ना सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म भारत से पहले इंटरनेशनली रिलीज होगी। विदेश में रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें कई नए किरदार दिखे हैं जैसे कुणाल कपूर जो इंद्र के किरदार में दिख रहे हैं। वह रावण(यश) के साथ जाते हैं। रावण उसमें बोलते हैं कि मेरे सामने सबके सिर झुकेंगे।
क्या है इंटरनेशनल प्रोमो में
इसके बाद ट्रेलर में वॉइसओवर आता है कि ऐसे समय में जब मनुष्य देवताओं के बीच विराजमान थे और अंधकार से बुराई का उदय हुआ- रावण-मानवता के पास एक ही आशा थी। एक भगवान नहीं, बल्कि एक मनुष्य-राम की। फिर रणबीर का वॉइसओवर आता है- अगर मैं उसे नहीं रोका तो दुनिया तबाह हो जाएगी। यह तो बस शुरुआत है।
राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग करने का प्लान
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स तैयारी कर रहे हैं परमिशन की जिससे वे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पॉलिटिकल लीडर्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखें। वे इस स्क्रीनिंग को 5 नवंबर को रखना चाहते हैं जिस दिन फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हो रही है।
फिल्म की स्टार कास्ट
रामायण में रणबीर-राम, साई पल्लवी-सीता, यश-रावण, रवि दुबे-लक्ष्मण, सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर, शोबना, इंदिरा कृष्णन भी हैं।
भारत की सबसे महंगी फिल्म
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि रामायण भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का बजट 4000 करोड़ है।
यूएस में रामायण को पीजी 13 रेटिंग मिली
बता दें कि रामायण को यूएस में पीजी 13 रेटिंग मिली है। इसका मतलब ये है कि इसका कुछ कंटेंट 13 साल की कम उम्र के बच्चों को नहीं दिखाया जा सकता है। वहीं जो यंग व्यूवर्स हैं उन्हें पैरेंट्स की निगरानी में फिल्म देखनी होगी।
एमबीए की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक रेटिंग फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, हिंसक सीन और कुछ ग्राफिकल इमेज पर थी जिसमें खून था। इस क्लासिफिकेशन से सबको पहले पता चल जाएगा कि दर्शक फिल्म में क्या देख सकते हैं।
इतनी लंबी है रामायण
फिल्म के ड्यूरेशन को लेकर भी काफी डिस्कशन हो रहा है। IMAX के अनुसार फिल्म का ड्यूरेशन 3 घंटे 15 मिनट है, जिससे पता चलता है कि फिल्म तीन घंटे से काफी अधिक समय तक चल सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




