Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/Nushrratt_Bharuccha_1792073760364_VKWP_1792073760485_NNh8_a3519a08-d235-487c-bc7d-785eae80465e_rkDn.jpgसफलतापूर्वक सर्जरी के बाद अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। नुसरत अब घर वापस आ गई हैं और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं। उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान शेयर कर इस बात की पुष्टि की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बीते दिनों अपने एक्सीडेंट को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। बाली में एक एक्सीडेंट में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। नुसरत को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। वहीं, अब सफलतापूर्वक सर्जरी के बाद अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। नुसरत अब घर वापस आ गई हैं और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं। उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान शेयर कर इस बात की पुष्टि की है साथ ही बताया कि नुसरत की सर्जरी अच्छी रही और फैंस को उनके प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है
नुसरत भरूचा की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर जानकारी देते हुए कहा, ‘एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरने के बाद, नुसरत भरुचा की रीढ़ की हड्डी (स्पाइन) की सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई है। हमें यह बताते हुए राहत मिल रही है कि सर्जरी अच्छी रही और उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’ नुसरत आखिरकार घर वापस आ गई हैं, जहां उन्हें पूरा ख्याल और आराम मिल रहा है। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन वह पूरी तरह से पॉजिटिव बनी हुई हैं। इस मुश्किल समय में उन्हें जो ढेर सारा प्यार, चिंता, प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं मिलीं, उसके लिए हम आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
नुसरत की चोट के बारे में
बता दें कि नुसरत काम और छुट्टियों के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। बाद में उन्हें सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया। उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि अभिनेत्री अभी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। बयान में कहा गया था, ‘नुसरत भरूचा, जो काम और छुट्टियों के लिए बाली गई थीं, एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो गईं और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया है। फिलहाल, हमारी पहली प्राथमिकता उनका स्वास्थ्य है और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल मिले। हम अभी नुसरत को एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई वापस लाने की व्यवस्था कर रहे हैं, जहां उनकी सर्जरी होगी।’
नुसरत भरूचा की अपकमिंग फिल्में
नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। पहली बार नुसरत और टाइगर एक साथ काम करते दिखेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म के टाइटल और स्टार्स के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




