Home rss business hindi टाटा के दिग्गज शेयर ने किया मालामाल, 25 साल में 10 हजार...

टाटा के दिग्गज शेयर ने किया मालामाल, 25 साल में 10 हजार रुपये के बना दिए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयरों ने 25 साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है
  • टाइटन के शेयरों में 25 साल पहले लगाए गए 10 हजार रुपये अब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बन गए हैं

कंपनी के बिजनेस मॉडल, वित्तीय सेहत, मैनेजमेंट और उसके फंडामेंटल्स को देखकर लंबी अवधि के लिए लगाया गया दांव आपको मालामाल कर सकता है। टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन (Titan) इसका बेहतरीन उदाहरण है। टाइटन के शेयरों ने 25 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। टाइटन के शेयरों में 25 साल पहले लगाए गए 10 हजार रुपये अब 3 करोड़ रुपये से ज्यादा बन गए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक रहे और ‘बिग बुल’ नाम से मशहूर राकेश झुनझुनवाला ने भी टाइटन पर बड़ा दांव लगाया था। टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी ने 25 साल की अवधि में 1 बार बोनस शेयर दिया और अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी किया है।

10 हजार रुपये के ऐसे बन गए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा
टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन (Titan) के शेयर 16 अक्टूबर 2001 को 1.45 रुपये के स्प्लिट/बोनस एडजस्टेड प्राइस पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 16 अक्टूबर 2001 को टाइटन के शेयरों में 10000 रुपये लगाए होते तो आज की तारीख में उसके पास टाइटन कंपनी के 6896 शेयर होते। टाइटन के शेयर 15 अक्टूबर 2026 को BSE में 4450.10 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में 6896 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 3.06 करोड़ रुपये होती।

1 बार बोनस शेयर और 10 टुकड़े में बांटे शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन ने अपने शेयरधारकों को एक बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। साथ ही, 10 टुकड़ों में अपने शेयर बांटे हैं। टाइटन ने जून 2011 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। मल्टीबैगर कंपनी ने जून 2011 में ही अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) किया। कंपनी ने जून 2011 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। टाइटन ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

राकेश झुनझुनवाला ने लगाया था बड़ा दांव
टाइटन, दिग्गज निवेशक रहे राकेश झुनझुनवाला का फेवरिट स्टॉक रहा है। उन्होंने टाइटन पर बड़ा दांव लगाया था। राकेश झुनझुनवाला की 14 अगस्त 2022 को मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास फिलहाल टाइटन के 47,184,470 शेयर हैं। कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की 5.3 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

10 साल में 1000% से अधिक उछल गए हैं टाइटन के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन के शेयर पिछले 10 साल में 1000 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो टाइटन के शेयरों में 73 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में टाइटन के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। टाइटन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5187.45 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 3511.40 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN