Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Jailer 2 Cast Fees: मोहनलाल को 30, विद्या बालन को 6 करोड़,...

Jailer 2 Cast Fees: मोहनलाल को 30, विद्या बालन को 6 करोड़, रजनीकांत की फीस सुन खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/rajnikant_fees_1792086134064_QcG7_1792086146493_mk2t_da793268-89cd-4a41-ab00-4dbf5fc138eb_ehmR.jpg

‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर को थिएक्टर पर दस्तक दी है। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आने के बाद ही कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि ‘जेलर 2’ की कास्ट ने अपने रोल के लिए कितनी रकम वसूली है।

Jailer 2 Cast Fees: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बज बना हुआ था। इस फिल्म के साथ रजनीकांत से धमाकेदार वापसी की है। ‘जेलर 2’ के रिलीज का दर्शकों ने बेसब्री से इंतजार किया। ‘जेलर 2’ ने 15 अक्टूबर को थिएक्टर पर दस्तक दी है। फिल्म ने रिलीज के साथ रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की है। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन सामने आने के बाद ही कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि ‘जेलर 2’ की कास्ट ने अपने रोल के लिए कितनी रकम वसूली है। तो चलिए जानते हैं ‘जेलर 2’ के कास्ट की फीस?

फिल्म का बजट

‘फिल्मीबीट तमिल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का अनुमानित बजट 240 करोड़ रुपये से ₹300 करोड़ रुपये के बीच है। फिल्म में रजनीकांत अपने फुलऑन स्वैग में नजर आ रहे हैं। फैंस ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया। साथ ही मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों के शानदार रिव्यू मिले हैं।

‘जेलर 2’ कास्ट फीस

इसी रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत को ‘जेलर 2’ के लिए 110 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है। साथ ही सुपरस्टार को फिल्म के मुनाफे का भी हिस्सा मिलेगा। हालांकि, इसकी शर्तें अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई हैं। एक्टर मोहनलाल जिन्होंने फिल्म में गैंगस्टर मैथ्यू का रोल प्ले किया है उन्हें निर्माताओं से 30 करोड़ रुपये फीस ली है। ‘जेलर 2’ में विलेन के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन को कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये मिले हैं। इस फिल्म के साथ विद्या ने तमिल सिनेमा में अपना डेब्यू किया।

मिथुन और जैकी श्रॉफ ने वसूले इतने

कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार फिल्म में कर्नाटक के गैंगस्टर नरसिम्हा के तौर पर अपनी भूमिका फिर से निभाते दिखे। शिवा को करीब 8 करोड़ रुपये बतौर फीस मिली है। राम्या कृष्णन को करीब 5 करोड़ रुपये मिले। वहीं, जैकी श्रॉफ को 4 करोड़ और मिथुन चक्रवर्ती को 3.5 करोड़ मिले हैं। साथ ही मलयालम अभिनेता सूरज वेंजारामूडु ‘जेलर 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए वह एक करोड़ रुपये वसूल रहे हैं।

ओपनिंग डे पर ‘जेलर 2’ ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

‘जेलर 2’ को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि ये तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होगी। रजनीकांत की साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ की सीक्वल यानी ‘जेलर 2’ में हर कोई रजनीकांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहा है। मूवी में रजनीकांत फिर से अपने पुराने स्वैग में नजर आ रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। ऐसे में अब ‘जेलर 2’ के डे वन के कलेक्शन ने हर किसी को हैरान किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जेलर 2’ ने 59.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN