Home - BGMI Lite हुआ BGMI Air, लॉन्च से पहले 1 करोड़ से ज्यादा...

BGMI Lite हुआ BGMI Air, लॉन्च से पहले 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कराया प्री-रजिस्ट्रेशन, सस्ते फोन में भी खेल सकेंगे गेम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कम कीमत वाले मोबाइल पर BGMI खेलने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। गेम बनाने वाली कंपनी KRAFTON India ने अपने आने वाले हल्के बैटल रॉयल गेम BGMI Lite का नाम बदलकर BGMI Air कर दिया है। कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब गेम को लेकर लोगों के बीच काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। BGMI Air भारत में Google Play Store पर 1 करोड़ यानी 10 मिलियन से ज्यादा लोग प्री-रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

इस नए गेम को खास तौर पर ऐसे यूजर्स तक BGMI का अनुभव पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है, जिनके पास कम स्टोरेज वाला सस्ता फोन है। BGMI Air का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया गया है। कंपनी के मुताबिक, गेम भारत में 2026 के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। गेम का ओपन बीटा भी जल्द शुरू होने की बात कही गई है, जिसमें खिलाड़ी फुल लॉन्च से पहले इस गेम को टेस्ट कर सकेंगे।

1 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन

BGMI Air ने भारत में लॉन्च से पहले Google Play Store पर 10 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि गेम के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही बड़ी संख्या में Android यूजर्स इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बताते चलें कि गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त 2026 को शुरू हुआ था। उस समय इसका नाम BGMI Lite था। BGMI Air की सबसे अहम खासियत इसका छोटा डाउनलोड साइज है। गेम का शुरुआती डाउनलोड करीब 1GB होगा। इसका मकसद उन यूजर्स के लिए गेम डाउनलोड करना आसान बनाना है, जिनके स्मार्टफोन में ज्यादा खाली स्टोरेज नहीं है।

क्या BGMI जैसा ही होगा गेमिंग एक्सपीरियंस?

KRAFTON India का कहना है कि BGMI Air में BGMI गेमप्ले जैसा ही एक्सपीरियंस बनाने की कोशिश की जाएगी। कंपनी इसे हल्के डाउनलोड के साथ ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है। गेम का फोकस केवल फाइल का साइज कम करना नहीं, बल्कि ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसे इस्तेमाल करना आसान बनाना भी है। हालांकि, अभी गेम के सभी फीचर्स, ग्राफिक्स सेटिंग्स, अलग-अलग फोन पर परफॉर्मेंस और दूसरे बदलावों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि BGMI Air हर कम कीमत वाले या पुराने स्मार्टफोन पर बिना किसी परेशानी के चलेगा।

पुराने BGMI अकाउंट को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं

जो खिलाड़ी पहले से BGMI खेलते हैं, उनके लिए भी कंपनी ने अहम जानकारी दी है। BGMI Air और मौजूदा BGMI अलग-अलग ऐप के रूप में उपलब्ध होंगे। यानी नए गेम को खेलने के लिए पुराने BGMI अकाउंट को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। इससे यूजर्स अपने पुराने BGMI ऐप को फोन में रख सकते हैं और BGMI Air को अलग से खेल सकेंगे। दोनों गेम अलग ऐप होने के कारण खिलाड़ियों को नया गेम डाउनलोड करने से पहले अपने मौजूदा ऐप को हटाने की जरूरत नहीं होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN