Home rss world hindi अजब पाकिस्तान के गजब रक्षा मंत्री, देश जल रहा और ख्वाजा साहब...

अजब पाकिस्तान के गजब रक्षा मंत्री, देश जल रहा और ख्वाजा साहब हिरोइनों की तस्वीर में व्यस्त

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ख्वाजा आसिफ इससे पहले भी कई बार ऐसी चीजें कर खुद की फजीहत करवा चुके हैं। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। पाकिस्तान के कई प्रांतों में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन उनका रक्षा मंत्री मर्लिन मुनरो की तस्वीर देखने में व्यस्त हैं।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की सोशल मीडिया पर गजब बेइज्जती हो रही है। वजह है उनकी खुद की एक हरकत। आए दिन ऊलजलूल बयान और हरकतों की वजह से चर्चा में रहने वाले ख्वाजा आसिफ पूरे देश की चिंता छोड़कर इंटरनेट पर AI तस्वीरों की पड़ताल करने में व्यस्त हैं। इससे जुडी उनकी एक पोस्ट सामने आते ही लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

दरअसल ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक AI जनरेटेड एक पहेली का जवाब देते हुए पोस्ट शेयर की है। यह तस्वीर प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो की थी। ऐसे में जब पाकिस्तान के अलग अलग प्रांतों में हड़कंप मचा हुआ है, आतंकी हमले हो रहे हैं और इमरजेंसी लगी हुई है, अपने रक्षा मंत्री की इस हरकत को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और यूजर्स ने उनकी प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े किए हैं।

क्या थी पहेली?

77 वर्षीय ख्वाजा आसिफ द्वारा शेयर की गई AI तस्वीर में मर्लिन मुनरो को शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहने दिखाया गया था। तस्वीर पर लिखा था कि एक शार्प आंखों वाला ही इसमें गलती ढूंढ सकता है। पहली को देखकर यह बताना था कि 1956 में ली गई इस तस्वीर में क्या गलती है। गौर से देखने पर दिखता है कि अभिनेत्री ने हाथ में एक आधुनिक स्मार्टवॉच पहनी हुई थी, जो उस दौर के हिसाब से गलत है। इसे AI की मदद से तस्वीर में जोड़ा गया था।

ख्वाजा साहब पाकिस्तान के सारे मसलों को छोड़कर इसी पहली को सुलझाने बैठ गए। यही नहीं उन्होंने इसका जवाब तक पोस्ट कर दिया। पाक रक्षा मंत्री ने इस फोटो को रीपोस्ट करते हुए लिखा, “घड़ी।” उन्हें लगा कि उनका यह जवाब काफी अनोखा और शानदार है। इसीलिए साथ में उन्होंने एक स्माइली इमोजी भी लगा दी।

खूब हो रहे ट्रोल

इंटरनेट पर ख्वाजा आसिफ की यह हरकत देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उनकी प्राथमिकताओं पर बड़े सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा संकटों में डूब रहा है, खैबर पख्तूनख्वा जल रहा है और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ इसमें व्यस्त हैं।” कुछ लोगों ने कहा कि असल में खैबर पख्तूनख्वा के मुद्दे पाकिस्तानी शासन के हैं ही नहीं, इसलिए ख्वाजा आसिफ को कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

एक अन्य यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि ख्वाजा आसिफ का बस चले तो तस्वीर में घड़ी में कितना वक्त हो रहा है ये भी बता देंगे। लोग तंज कसते हुए यह भी कह रहे हैं कि लगता है रक्षा मंत्री अपना फर्जी अकाउंट स्विच करना भूल गए और गलती से ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट कर दिया। कुछ यूजर AI से बनी बेहुदी तस्वीरों को बढ़ावा देने के लिए उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN