Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/16/1200x900/yami_gautam_madhuri_dixit_1792128899184_RhFG_1792128906010_s7wl_60eaf0ac-5dbf-4f41-b131-3b801b193a93_OFe3.pngबॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने ‘धुरंधर’ और यामी गौतम के कैमियो की तारीफ की है। उन्होंने यामी से कहा कि उन्हें उनकी एंट्री वाला सीन काफी पसंद आया था।
माधुरी दीक्षित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का मराठी शो ‘कोण होणार करोडपति’ होस्ट कर रही हैं। ऐसे में यामी गौतम अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ को प्रमोट करने पहुंचीं। इस दौरान माधुरी ने यामी के पति आदित्य घर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ की। इतना ही नहीं, उन्होंने यामी से ये तक पूछ डाला कि क्या उन्हें ‘धुरंधर 2’ में कैमियो करने के लिए पैसे मिले थे?
‘प्लीज बेबी, कर दो न’
‘कोण होणार करोडपती’ के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो सोनीलिव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस क्लिप में, शो की होस्ट माधुरी दीक्षित, यामी से कहती हैं, ‘मैंने देखी धुरंधर। मुझे बहुत पसंद आई। पूरी एक्शन फिल्म। उसमें आप भी थीं। आपको उस कैमियो के लिए पैसे मिले थे या आदित्य ने कहा- प्लीज बेबी, कर दो न।’
यामी गौतम का जवाब
यामी ने जवाब दिया, “मैंने कहीं पढ़ा था कि मुझे इस कैमियो के लिए बहुत बड़ी रकम मिली है। मैं हैरान रह गई, अरे ये क्या है? लेकिन मुझे लगता है कि कुछ चीजों का मोल नहीं होता है। आदित्य बहुत प्यारे हैं। उन्होंने मुझसे कहा, ‘यामी, मैं चाहता हूं कि तुम गुड लक के लिए मेरे सेट पर आओ और फ्रेम में रहो। लेकिन बहुत मजा आया।” इस पर माधुरी ने कहा, “हमें भी मजा आया आपकी एंट्री पर। जब आप मुड़ती हैं और पता चलता है कि यह यामी हैं, तो मन में आने लगता है कि अब कुछ होने वाला है।”
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ साल 2025 की फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पांडोर, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धूम मचाई और सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए।
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस
‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1008 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1307 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1375 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1813 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
यामी गौतम की नई फिल्म के बारे में
इस बीच, यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ आज, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आदिनाथ कोठारे, मीता वशिष्ठ, सोनल झा और सुनीता राजवार अहम किरदारों में हैं। हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 1.5 स्टार्स दिए हैं। न इसकी कहानी में दम है, न इसमें हॉरर है और न ही सस्पेंस है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




