Home rss business hindi एक हफ्ते में 50% की तूफानी तेजी, रिटेल कंपनी ने किया है...

एक हफ्ते में 50% की तूफानी तेजी, रिटेल कंपनी ने किया है 5 बोनस शेयर बांटने का ऐलान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 20% उछलकर 258.65 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • एक हफ्ते में कंपनी के शेयरों में 50% की तेजी आई है
  • कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है

बोनस शेयर देने की घोषणा के बाद से सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। FMCG और पैकेज्ड एग्रो-कमोडिटी सेगमेंट में काम करने वाली इस छोटी कंपनी के शेयर शुक्रवार को NSE में 20 पर्सेंट चढ़कर 258.65 रुपये पर बंद हुए हैं। एक हफ्ते में कंपनी के शेयर 50.38 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 72.43 पर्सेंट की तेजी आई है। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड का मार्केट कैप शुक्रवार को 500 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। कंपनी के शेयर इसी साल बाजार में लिस्ट हुए हैं।

पहली बार बोनस शेयर का तोहफा, हर 1 शेयर पर देगी 5 बोनस शेयर
सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड (CKK Retail Mart Limited) ने 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने की घोषणा की है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देगी। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं की है, कंपनी यह बाद में अनाउंस करेगी।

अर्थोराइज्ड शेयर कैपिटल बढ़ाने को भी बोर्ड की मंजूरी
सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने अर्थोराइज्ड शेयर कैपिटल 20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 117 करोड़ रुपये करने की भी मंजूरी दे दी है। 9 नवंबर 2026 को होने वाली ईजीएम (एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग) में इन प्रपोजल्स को अप्रूवल के लिए शेयरधारकों के सामने रखा जाएगा। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड की 9.684 करोड़ बोनस इक्विटी शेयर इश्यू करने की योजना है, जिनकी कुल फेस वैल्यू 96.84 करोड़ रुपये होगी। इस प्रस्तावित इश्यू के बाद कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल 19.368 करोड़ रुपये से बढ़कर 116.208 करोड़ रुपये पहुंच जाएगी।

इसी साल बाजार में लिस्ट हुए हैं कंपनी के शेयर
सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड (CKK Retail Mart Limited) का आईपीओ 30 जनवरी 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और यह 3 फरवरी तक ओपन रहा। आईपीओ का प्राइस बैंड 155 से 163 रुपये था। कंपनी के शेयर 6 फरवरी 2026 को बाजार में लिस्ट हुए। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयर 163 रुपये पर ही बाजार में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर उछाल के साथ 171.15 रुपये पर बंद हुए। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 88 करोड़ रुपये तक का था। सीकेके रिटेल मार्ट लिमिटेड के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए थे। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 100 पर्सेंट थी, जो कि आईपीओ के बाद 72.12 पर्सेंट रह गई।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN