Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार 16 अक्टूबर को तेजी देखने को मिली
- सोने का दाम 800 रुपये तक चढ़ा
- घरेलू बुलियन मार्केट में सोने का रेट 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है
Gold Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार 16 अक्टूबर को तेजी देखने को मिली। सोने का दाम 800 रुपये तक चढ़ा। घरेलू बुलियन मार्केट में सोने का रेट 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने सोने के भाव में यह तेजी घरेलू कारणों से कम और इंटरनेशनल कारणों से आई है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कीमती सोना-चांदी की कीमतों को सहारा मिला है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना और चांदी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों के ताजा भाव जान लीजिए।
अमेरिका-ईरान तनाव से सोने-चांदी में तेजी
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की नजर सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों पर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने ईरान पर दोबारा हमले के विकल्प तैयार किए हैं। इस खबर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है।
इस बीच शुक्रवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई। सुबह एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.11 फीसदी बढ़कर 1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का वायदा भाव 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 2,12,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दिल्ली में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम
बिहार में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,340 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,980 रुपये प्रति 10 ग्राम
यूपी में सोने का भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,390 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,36,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,710 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,401 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,117 रुपये प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,47,830 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,511 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट सोने का भाव — 1,48,020 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव — 1,35,685 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 और 22 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। हालांकि, यह अपेक्षाकृत नरम होता है, इसलिए इससे आमतौर पर गहने नहीं बनाए जाते। वहीं, 22 कैरेट सोने में दूसरे मेटल मिलाए जाते हैं, जिससे यह ज्यादा मजबूत होता है और गहने बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




