Home LIFESTYLE NEWS HINDI कालों के काल से…महासप्तमी के दिन इन शुभकामनाओं के साथ अपडेट करें...

कालों के काल से…महासप्तमी के दिन इन शुभकामनाओं के साथ अपडेट करें स्टेटस, शेयर करने के लिए भी बेस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महासप्तमी शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन अपने स्टेटस पर देवी की फोटो के साथ खास मैसेज भी लिख सकते हैं। यहां देखिए स्टेटस पर लगाने और अपनों के साथ शेयर करने के लिए खास मैसेज।

नवरात्रि का आज सातवां दिन है और इस दिन को महासप्तमी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। उन्हें नवदुर्गा के उग्र और शक्तिशाली स्वरूपों में से एक माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक मां कालरात्रि अपने भक्तों के भय, बाधाओं और नकारात्मकता को दूर करती हैं। इस दिन अपने स्टेटस के शुभकामनाओं के साथ अपडेट करें। यहां देखिए नवरात्रि के 7वे दिन की शुभकामना संदेश।

1) मां कालरात्रि आपके जीवन से हर अंधकार मिटा दें,

आपके दुखों को दूर कर खुशियों के दीप जला दें।

हर कदम पर मिले आपको सफलता और सम्मान,

मां के आशीर्वाद से बन जाए आपका जीवन महान।

2) कालों के काल से भी जो न डरती हैं,

भक्तों के हर संकट को जो हरती हैं।

उनके चरणों में है सारी दुनिया का उद्धार,

मां कालरात्रि करें सबका बेड़ा पार।

3) मां कालरात्रि का आशीर्वाद आपके घर आए,

सुख-समृद्धि और खुशियों की बहार लाए।

दूर हों जीवन के सारे दुख और संताप,

मां पूरी करें आपके हर अच्छे ख्वाब।

4) जिसके सिर पर मां कालरात्रि का हाथ है,

उसके लिए हर मुश्किल की क्या औकात है।

मां की भक्ति में जो दिल से रम जाता है,

उसके जीवन में खुशियों का सूरज चमक जाता है।

5) मां कालरात्रि आपके जीवन में प्रकाश भरें,

हर दुख-दर्द से आपकी रक्षा करें।

आपके घर में सुख-शांति का वास हो,

मां की कृपा से हर दिन खास हो।

6) जिनके सिर पर मां कालरात्रि का हाथ है,

उनका बाल भी बांका कर सके, किसी में इतनी औकात नहीं!

जय मां कालरात्रि।

7) मां कालरात्रि की जयकार हो,

हर भक्त के जीवन में खुशियों की बहार हो।

मिट जाएं सारे दुख और संकट,

मां की कृपा से हर घर में मंगल ही मंगल हो।

8) ना डर है किसी तूफान का,

ना भय है किसी अंजाम का।

सिर पर हाथ है मां कालरात्रि का,

फिर क्या बिगाड़ेगा कोई इस भक्त का!

9) मां का रूप भले ही विकराल है,

पर भक्तों के लिए उनका हृदय विशाल है।

जो सच्चे मन से मां को पुकारता है,

मां का आशीर्वाद उसके जीवन को संवारता है।

10) मां कालरात्रि आपके सारे कष्ट मिटाएं,

जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।

हर संकट से मां आपकी रक्षा करें,

आपकी झोली खुशियों से भर दें।

11) मां कालरात्रि का नाम ही काफी है,

दुश्मनों के अहंकार और संकटों के विनाश के लिए।

जय महाकाली! जय मां कालरात्रि!

12) मां का रूप भले ही विकराल है,

पर भक्तों के लिए उनका हृदय विशाल है।

जो सच्चे मन से मां को पुकारता है,

मां का आशीर्वाद उसके जीवन को संवारता है।

13) मां कालरात्रि आपके जीवन से हर अंधकार मिटा दें,

खुशियों से भरकर आपकी हर मनोकामना पूरी कर दें।

जय माता दी

14) मां कालरात्रि की कृपा से हर संकट मिट जाए,

आपके जीवन में सुख-समृद्धि का दीप जल जाए।

हर मनोकामना पूरी हो, हर सपना साकार हो,

मां के आशीर्वाद से आपका जीवन खुशियों से गुलजार हो।

15) मां कालरात्रि आपके जीवन का हर अंधकार मिटाएं,

आपके घर में सुख, शांति और खुशियों के फूल खिलाएं।

आपके चेहरे पर सदा मुस्कान बनी रहे,

मां की कृपा आप पर हर पल बनी रहे।

16) रौद्र रूप में मां, भक्तों पर ममता अपार,

मां कालरात्रि करती हैं दुष्टों का संहार। जो सच्चे मन से माँ का नाम पुकारता है,

मां का आशीर्वाद उसके जीवन को संवारता है।

17) आपके जीवन से हर अंधकार मिट जाए,

खुशियों से आपका आंगन जगमगाए।

हर संकट से मां आपकी रक्षा करें,

सुख-समृद्धि से आपकी झोली भर दें।

18) मां कालरात्रि का साथ है, फिर किस बात का डर,

मां की कृपा बनी रहे, खुशियों से भर जाए घर।

19) मां का रूप विकराल, भक्तों पर प्यार अपार,

जय मां कालरात्रि, करती हैं संकटों का संहार

20) ना चिंता कल की, ना डर किसी तूफान का,

सिर पर हाथ है मां कालरात्रि महान का।

21) मां कालरात्रि की कृपा, मेरा सबसे बड़ा सम्मान,

मां के चरणों में समर्पित मेरा तन-मन और प्राण!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN