Home National news hindi लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर

लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में भर्ती, हालत स्थिर

3
0

Source :- BBC INDIA

लालकृष्ण आडवाणी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 3 मिनट

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 98 वर्षीय बीजेपी नेता को शुक्रवार शाम क़रीब 7.30 बजे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था.

अपोलो अस्पताल ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, “आडवाणी को सीने में संक्रमण के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फ़िलहाल वह सीनियर न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में आईसीयू में हैं. उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नज़र रख रही है.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार सुबह 9.30 बजे अपोलो अस्पताल जाकर आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

अस्पताल में मुलाक़ात के बाद नड्डा ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता की हालत स्थिर है.

इसी महीने पीएम मोदी ने की थी मुलाक़ात

मोदी और आडवाणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी महीने सात अक्तूबर को केंद्र और राज्य में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 साल पूरे करने के मौक़े पर लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाक़ात की थी.

पीएम मोदी ने इस मुलाक़ात की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी.

साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, “आडवाणी जी से उनके आवास पर मुलाक़ात की और उनका आशीर्वाद लिया.”

“दशकों की जनसेवा और राष्ट्र-निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान ने देश पर एक अमिट छाप छोड़ी है. भारत की प्रगति को मज़बूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.”

आडवाणी के जीवन से जुड़े अहम तथ्य

  • 8 नवंबर, 1927 – लालकृष्ण आडवाणी का जन्म अविभाजित भारत के कराची में किशनचंद और ज्ञानदेवी आडवाणी के घर हुआ
  • 1936-1942– कराची के सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ाई की
  • 1942– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुए
  • 1942– भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हैदराबाद के दयाराम गिडुमल नेशनल कॉलेज में दाखिला लिया
  • 1944– कराची के मॉडल हाई स्कूल में शिक्षक की नौकरी की
  • 12 सितंबर, 1947– भारत के विभाजन के दौरान प्रोपेलर विमान से सिंध छोड़कर दिल्ली पहुँचे
  • 1947-1951– आरएसएस की कराची शाखा के सचिव के रूप में अलवर, भरतपुर, कोटा, बूंदी और झालावाड़ में संगठन का काम संभाला
  • 1957 की शुरुआत– अटल बिहारी वाजपेयी की सहायता के लिए दिल्ली आ गए
  • 1958-1963- दिल्ली प्रदेश जनसंघ के सचिव रहे
  • 1960-1967– जनसंघ की राजनीतिक पत्रिका ऑर्गेनाइजर में सहायक संपादक के रूप में काम किया
  • 25 फ़रवरी, 1965 – कमला आडवाणी से विवाह किया. उनके दो बच्चे हैं, प्रतिभा और जयंत
  • अप्रैल, 1970 – राज्यसभा के सदस्य बने
  • दिसंबर, 1972- भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए
  • 26 जून, 1975– आपातकाल के दौरान बेंगलुरु में गिरफ़्तार किए गए और जनसंघ के अन्य सदस्यों के साथ बेंगलुरु सेंट्रल जेल ले जाए गए
  • मार्च, 1977 से जुलाई, 1979- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे
  • 1980-1986– भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव रहे
  • मई, 1986– बीजेपी के अध्यक्ष घोषित किए गए
  • 3 मार्च, 1988– दोबारा बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए
  • 1990 – सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा शुरू की
  • 1997 – भारत की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती मनाने के लिए स्वर्ण जयंती रथ यात्रा शुरू की
  • अक्टूबर, 1999 से मई, 2004 केंद्रीय मंत्रिमंडल में गृह मंत्री रहे
  • जून, 2002 से मई, 2004 – भारत के उप प्रधानमंत्री रहे
  • अक्तूबर 2004 से दिसंबर 2005 तक फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह

कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.

SOURCE : BBC NEWS