Home - हो जाओ तैयार, भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है Vivo V80...

हो जाओ तैयार, भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है Vivo V80 FE; सामने आई डिटेल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vivo अब V-सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी है, जिसे Vivo V80 FE कहा जा रहा है। यह Vivo V70 FE का अपग्रेड वर्जन होगा, जो 90W चार्जिंग, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ भारत में पहले से मौजूद है। अपकमिंग Vivo V80 FE को अब BIS साइट पर देखा गया है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Vivo V80 FE Indian Launch Hinted: वीवो का आने वाला स्मार्टफोन V80 FE, मॉडल नंबर ‘V2624’ के साथ इंडोनेशियाई SDPPI डेटाबेस पर देखा गया था, जिससे इसके इंडोनेशियाई बाजार में लॉन्च होने का संकेत मिलता है। अब, यही मॉडल नंबर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) डेटाबेस पर भी दिखाई दिया है, जिससे इसके भारत में भी लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। सर्टिफिकेशन से यह तो तय है कि वीवो का यह फोन भारतीय बाजार में जल्द डेब्यू कर सकता है। लिस्टिंग से क्या-क्या पता चला है, चलिए बताते हैं…

Vivo V80 FE को मॉडल नंबर ‘V2624’ के साथ BIS डेटाबेस पर भी दिखाई दिया है, जिससे इसके भारत में लॉन्च होने का हिंट मिलता है।

Vivo V80 FE को मिला BIS सर्टिफिकेशन

सामने आई डिटेल्स के अनुसार, मॉडल नंबर ‘V2624’ वाले वीवो स्मार्टफोन को अब BIS सर्टिफिकेशन मिला है, और इसकी ग्रांट डेट 16 अक्टूबर 2026 बताई गई है। बता दें कि, इंडोनेशियाई SDPPI लिस्टिंग के विपरीत, जिसमें इसके Vivo V80 FE उपनाम का पता चला था, केवल मॉडल नंबर को BIS डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है।

आगे बात करें तो, हालांकि इसके पिछले सर्टिफिकेशन में ‘Vivo V80 FE’ नाम का जिक्र आया है, लेकिन हाल ही में कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए स्मार्टफोन्स को देखते हुए यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यह आने वाला डिवाइस भारतीय बाजार में भी इसी नाम से आएगा या नहीं। फिलहाल, इसके ‘Vivo V80 FE’ के तौर पर आने की उम्मीद की जा सकती है।

अन्य विवरणों की बात करें तो, इस आने वाले फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अभी भी सीक्रेट बने हुए हैं। गीकबेंच डेटाबेस पर इसके दिखने से इसके चिपसेट और अन्य मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चल सकता है। साथ ही, आने वाले दिनों में इस बात की भी जानकारी मिल सकती है कि अपने पिछले मॉडल, Vivo V70 FE की तुलना में इसमें क्या-क्या अपग्रेड दिए गए हैं।

चलिए तब तक एक नजर डालते हैं मौजूदा Vivo V70 FE की कीमत और खासियत पर

भारत में जब इसे लॉन्च किया गया था, उस समय Vivo V70 FE की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 37,999 रुपये थी। इसके, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये थी। यह फोन मॉनसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल फिनिश में उपलब्ध है।

तगड़ा डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

Vivo V70 FE स्मार्टफोन 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन भी है। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो चिपसेट लगा है, जिसके साथ 12GB तक की LPDDR5 रैम और 512GB तक की UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 के साथ आता है, जिसमें फ्रंट कैमरे के चारों ओर Origin Island फीचर शामिल है। यह फोन छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त करने के लिए एलिजिबल है।

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी

फोन में दमदार कैमरा सेटअप है। नए Vivo V70 FE में 200-मेगापिक्सेल का 1/1.56-इंच का मेन सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.88 है और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी है। इसके साथ ही, इसमें 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है, जिसका अपर्चर f/2.2 है, 120-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू है और ऑरा लाइट का सपोर्ट भी मिलता है। सामने की तरफ, इसमें 50-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इस फोन में AI मैजिक वेदर, AI मैजिक लैंडस्केप और AI फोर-सीजन पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, साथ ही इसमें AI-पावर्ड 30x सुपर जूम भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन पानी के अंदर भी फोटोग्राफी कर सकता है।

Vivo V70 FE में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 60 मिनट में 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि 16 घंटे तक लगातार इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी 14 प्रतिशत तक बची रहती है।

Amazon पर मिल रहे इन Vivo फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN