Home LIFESTYLE NEWS HINDI तेल का है खेल! पकौड़े से लेकर समोसे बनेंगे क्रिस्पी, बस नोट...

तेल का है खेल! पकौड़े से लेकर समोसे बनेंगे क्रिस्पी, बस नोट कर लें ये 5 कुकिंग टिप्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

खाना पकाते वक्त छोटी टिप्स भी सिंपल से खाने को टेस्टी और हलवाई स्टाइल बनाकर रेडी कर सकती है। जैसे तेल से जुड़े ये 5 कुकिंग टिप्स जो आपकी क्रिस्पी चीजों को टेस्टी बनाएगा और तलते समय में काम को आसान बनाएगा।

कुकिंग में तेल का इस्तेमाल केवल फ्राई करने के लिए नहीं होता। बल्कि ये कितनी बार खाने का टेस्ट बढ़ाने का काम करता है। फिर चाहे वो पूड़ियों को खस्ता बनाना हो या फिर दाल पकाना हो। छोटी-छोटी चीजों में तेल का इस्तेमाल किया जाता है। ये छोटे टिप्स ही किचन में खाने की चीजों को टेस्टी बनाते हैं। अक्सर हलवाई और शेफ लोग इन टिप्स को जानते और आजमाते हैं। लेकिन इन टिप्स की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं होती। तेल से जुड़े ऐसे ही कमाल के 5 कुकिंग टिप्स जो पकोड़े से लेकर समोसे को बनाएंगे टेस्टी, फटाफट कर लें नोट।

पकौड़े तेल सोखें तो?

पकौड़े तेल सोखकर सॉगी हो जाते हैं और खाने में हैवी लगते हैं। क्रिस्पी, कुरकुरी प्याज, आलू या फिर पालक की पकौड़ियां बनानी है तो बस गर्म तेल को बेसन के घोल में डालें और बर्फ के पानी से घोल तैयार करें। तलते समय पकौड़ियां तेल सोखकर हैवी नहीं होगीं और ना ही सॉफ्ट होंगी। बस हर बार क्रिस्पी और करारी बनकर तैयार होंगी।

तेल में नमक डालने से क्या होग

पूड़ी, कचौड़ी या फिर पकौड़ी तलते समय तेल सोखती हैं तो एक टिप्स और याद रखें। हमेशा गर्म तेल में दो चुटकी नमक डाल दें। ये टिप्स बड़े काम की है तो तेल में नमक डालने के बाद आलू से से लेकर कचौड़ी, पूड़ी या पकौड़ी कुछ भी फ्राई किया जाए तो वो हर बार क्रिस्पी तलकर निकलते हैं।

तेल की तली में जमा काला कैसे निकालें

लगातार तलने के बाद अक्सर खाने के कण जलकर तेल में ही छूट जाता है। जिससे इस तेल से महक आने लगती है और खाने का सामान काला पड़ जाता है। अगर कड़ाही में पड़ा तेल ज्यादा काला हो गया है तो बस आलू के टुकड़ों को तेल में गर्म करें और बाहर निकाल दें। फिर तेल को छानकर साफ शीशी में भरें। सारा तेल बिल्कुल साफ और दोबारा इस्तेमाल लायक हो जाएगा।

समोसे, मैदे की पापड़ी को क्रिस्पी कैसे करें

समोसे और मैदे से बनी पापड़ी क्रिस्पी ही लगती है। लेकिन घर में जब समोसा, मठरी वगैरह बना रहे हों और उसकी पापड़ी हार्ड हो जाए तो तेल का ये नुस्खा जरूर आजमाएं। बस तेल को गर्म करें और मैदा गूंथते समय इसे डालें। साथ में पानी डालकर कड़क आटा गूंथ लें। ऐसा करने से मैदा का आटा जब समोसे की पापड़ी बनाने में इस्तेमाल होता है तो बिल्कुल क्रिस्पी बनकर तैयार होता है। यहीं नहीं मैदे की मठरी और पापड़ी बनाते वक्त भी तेल को इस तरह से डाला जाए तो सबकुछ क्रिस्पी बनकर तैयार होता है।

तेल में डाल दें आटा

तेल में टिक्की या फिर कटलेट वगैरह तलते समय कई बार वो तली में चिपक जाती हैं और छुड़ाने पर सारा तेल खराब हो जाता है और टिक्कियां भी बिगड़ जाती है। तेल में टिक्की वगैराह ना चिपके इसके लिए तेल जब गर्म हो जाए तो उसमे दो चुटकी गेंहू का आटा डाल दें। इसकी वजह से कुछ भी तेल की तली में चिपकेगा नहीं और सारी टिक्कियां आराम से फ्राई हो जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN