Home LIFESTYLE NEWS HINDI बेहोशी में पानी के छींटे मारना साबित हो सकता है जानलेवा! डॉक्टर...

बेहोशी में पानी के छींटे मारना साबित हो सकता है जानलेवा! डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जब कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है तो उसके आस-पास  मौजूद लोग सबसे पहले उसके चेहरे पर पानी डालते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? इंस्टाग्राम पर ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया कि व्यक्ति के बेहोश होने पर क्या करें और क्या नहीं।

शुगर लेवल कम हो जाने की वजह से या फिर कम पानी पीने, ज्यादा गर्मी, पसीना, उल्टी या दस्त के कारण हुई कमजोरी की वजह से व्यक्ति खड़े-खड़े गिर सकता है और बेहोशी भी हो सकती है। इसके अलावा ऑक्सीजन की कमी से सांस लेने में परेशानी या दम घुटने की समस्या में भी व्यक्ति बेहोशी का शिकार हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है, तो यह मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है। जब भी आस-पास में किसी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है तो सबसे पहले हर कोई उसे होश में लाने की कोशिश में लग जाता है। होश में लाने के लिए सबसे पहले बेहोश व्यक्ति के चेहरे पर पानी छिड़का जाता है। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर मीर ने बताया कि व्यक्ति के बेहोश होने पर क्या करें और क्या नहीं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर कहते हैं कि जब आपके पापा बेहोश होते हैं तो सबसे पहले घरवाले उनके चेहरे पर पानी डालने लग जाते हैं। ऐसा करना सबसे खराब साबित हो सकता है। जब व्यक्ति बेहोश होता है तो हडबड़ाहट में लोग उनके चेहरे पर पानी डालते हैं और टैप करने लगते हैं। फिर पेशेंट को उठाकर दीवार के सहारे बैठा दिया जाता है। जिसके बाद बेहोश के मुंह में पानी डालने की कोशिश की जाती है। जबकि उसकी आंखें बंद ही होती हैं। ऐसा करके लोग मानते हैं कि वह होश में आ जाएंगे। लेकिन 30 सेकेंड के अंदर ही सांस लेना बंद कर दिया जाता है।

क्या करते हैं गलती?

डॉक्टर कहते हैं कि किसी के बेहोश होने का मतलब ये नहीं होता कि वह सांस नहीं ले रहा है। लेकिन जबरदस्ती पानी पिलाने की वजह से ऐसा हो सकता है। बेहोश व्यक्ति पानी को गटक नहीं सकता तो आप जो पानी उनके चेहरे पर डाल रहे होते हैं वह नाक, कान में जाता है। पानी जो आप पिलाते हैं वह पेट की जगह फेफड़ों में जाता है। ऐसे में व्यक्ति को जिस तरह बिठाया गया उसके दिमाग तक खून नहीं पहुंच पाया, जिससे उसकी सांस फूलने लगी और उसका दम घुट सकता है और व्यक्ति की सांस बंद हो सकती है।

बचाने के लिए क्या करें

1) दो उंगलियों को बेहोश व्यक्ति की नाक के पास रखें और 10 सेकेंड के लिए उसकी छाती देखें।

2)देखें कि क्या वह कोई प्रतिक्रिया दे रहा है। अगर वह सामान्य स्थिति में है लेकिन बेहोश है, तो उसका नाम पुकारें और जिस स्थिति में वह है, उसी स्थिति में उसके कंधे को हल्के से थपथपाएं। उसे बिठाने की कोशिश न करें और न ही उस पर पानी डालें।

3) व्यक्ति को फर्श पर सीधा लिटा दें और उसके दोनों पैरों को लगभग एक फुट ऊपर उठाएं; इस एक हरकत से उसके दिमाग तक संकेत पहुंचते हैं।

4) व्यक्ति को 15 मिनट तक ना हिलाएं। जब वह अपनी आंख खोले तो उसे नीचे ही लेटा रहने दें और फिर धीरे से बैठाएं इसके बाद ही पानी दें।

नोट-अगर व्यक्ति एक मिनट नहीं उठता तो तुरंत एम्बुलेंस बुलाएं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। ये किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN