Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- IPO News: इस हफ्ते जियो प्लेटफॉर्म्स और पारस हेल्थकेयर आईपीओ खुल रहा है
- दोनों कंपनियों का आईपीओ 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक ओपन रहेगा
IPO News: इस हफ्ते दो बड़ी कंपनियों का आईपीओ खुल रहा है। इसमें से एक कंपनी जियो है। जिसका इंतजार निवेशक लम्बे समय से कर रहे थे। यह दोनों ही आईपीओ एक ही दिन यानी 21 अक्टूबर को खुल रहा है। अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में दोनों की स्थिति काफी बेहतर नजर आ रही है।
1-Jio Platforms IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 30123 करोड़ रुपये का है। कंपनी के आईपीओ के जरिए 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ के लिए कंपनी ने 1065 रुपये से 1119 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 12 शेयरों का बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 13428 रुपये का दांव लगाना होगा।
आईपीओ से जुटाए पैसों का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक तौर पर चुकाने के लिए करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा।
जियो के आईपीओ का जीएमपी आज कितना
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 246 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 22 प्रतिशत के करीब लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इससे पहले कल यानी 17 अक्टूबर को आईपीओ का जीएमपी 235 रुपये पर था।
2- Paras Healthcare IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1450 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 72.15 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 1.37 करोड़ शेयर जारी करेगी। ऑफर फार से के जरिए मौजूदा निवेशक 1.27 लाख शेयरों की बिक्री करने जा रहे हैं।
हॉस्पिटल चलाने वाली कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 660 रुपये से 693 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 21 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14553 रुपये का दांव लगाना होगा।
आईपीओ से जुटाए पैसों में 320.90 करोड़ रुपये का उपयोग मौजूदा कर्ज का पूरा या आंशिक चुकाने के लिए प्रयोग करेगी। वहीं, 54.10 करोड़ रुपये सब्सिडियरी में जाएगा।
कितना है जीएमपी
इस आईपीओ का जीएमपी 95 रुपये है। मौजूदा जीएमपी 13 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। बता दें, आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।
इस हफ्ते 4 बड़े आईपीओ बंद हो रहे हैं
जेटवेर्क मैन्युफैक्चरिंग आईपीओ, सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजी, Bonfiglioli Transmissions और Tonbo Imaging India की लिस्टिंग होगी।
(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




